IAS Puja Khedkar: क्या अब चली जाएगी आईएएस पूजा खेडकर की नौकरी? PMO ने लिया तगड़ा एक्शन
IAS puja khedkar Latest News: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। पीएमओ की एंट्री होने के बाद अब पूजा खेडकर की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। केंद्र सरकार ने पूरे मामले में तगड़ा एक्शन लिया है। जांच बैठा दी है। वरिष्ठ अधिकरी को जांच रिपोर्ट सप्ताह में देनी होगी।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 और इससे पहले की सीएसई की उम्मीदवार आईएएस पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर की उम्मीदवारी के दावों और अन्य विवरणों की जांच के लिए भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव स्तर के एक वरिष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय समिति गठित की है। समिति 2 सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।

ट्रेनिंग के दौरान ही वीआईपी सुविधाओं मांगकर चर्चा में आईं आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर की नौकरी जाएगी या नहीं? अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। केंद्र सरकार उसके विकलांगता प्रमाण पत्र समेत तमाम जांच करवाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कोई फैसला लिया जाएगा।
बता दें कि पूजा खेडकर महाराष्ट्र के अहमदगनर जिले के भालगांव की सरपंच व लोकसभा चुनाव 2024 में अहमदनगर से उम्मीदवार दिलीप खेडकर की बेटी हैं।
पूजा खेडकर ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 821वीं रैंक हासिल की थी। महाराष्ट्र कैडर में आईएएस बनीं पूजा खेडकर इन दिनों पुणे में ट्रेनिंग पर थीं।
यूपीएससी में पूजा खेडकर ने कुल 914 प्राप्त किए थे, जिनमें इंटरव्यू के 171 व लिखित परीक्षा के 743 अंक शामिल हैं।
पुणे जिला डीएम डॉ. सुहास दिवस ने मुय सचिव को पत्र लिखकर बताया कि ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर कैबिन, लग्जरी गाड़ी समेत कई वीआईपी सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं।
इस पर महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार ने आईएएस पूजा खेडकर की ट्रेनिंग पूरी होने से पहले ही उसका पुणे से वाशिम ट्रांसफर कर दिया। वाशिम में उसे सुपर न्यूमेरी असिस्टेंट कलेक्टर पद लगाया गया है।
पुणे जिला कलेक्टर कार्यालय से विशेष सुविधाएं मांगने के बाद विवाद खड़ा कर दिया था, जो एक परिवीक्षा अधिकारी के लिए अनुमत नहीं थीं।












Click it and Unblock the Notifications