'न कोई हनी है, न ट्रैप है', सीएम फडणवीस के जवाब पर संजय राउत ने मंत्री की फोटो शेयर कर किया बड़ा दावा
Maharashtra Honey trap allegation: महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के मानसून सत्र के आखिरी दिन हनी ट्रैप मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने खुलकर जवाब दिया था। कांग्रेस नेता नाना पटोले के आरोप पर सीएम फडणवीस ने हनी ट्रैप से जुड़ी कोई भी शिकायत ना मिलने की बात कही थी। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए ये भी कहा था 'ना कोई हनी है और ना कोई ट्रैप' है। अगर कोई चीज हे तो वो हमें भी बताओ। बिना पुख्ता सबूत के आरोप लगाना ठीक नहीं है।
सीएम फडणवीस के इस जवाब के बाद अब शिवसेना (यूटीबी) सांसद संजय राउत ने सीएम फडणवीस को आड़े हाथ लेते हुए उनकी कैबिनेट के एक मंत्री की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके हनीट्रैप स्कैंडल का दावा किया है। राउत ने मुख्यमंत्री पर सदन को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए, तस्वीर की सीबीआई जांच करवा लेने की है। जानिए क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस ने किया था ये बड़ा दावा
पहले बता दें कांग्रेस नेता नाना पटोले ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के 72 से अधिक अधिकारी और मंत्री हनी ट्रैप के जाल में फंस चुके हैं। हनी ट्रैप के माध्यम से सीक्रेट जानकारी जुटाई जा रही है और अधिकारियों को ब्लैकमेल किया गया है। वो सुसाइड जैसा कदम उठाने के बारे में सोच रहे है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया था कि सरकार इस मामले को दबा रही है। नाना पटोले के इस दावे का जवाब फडणवीस ने सदन में दिया था और कहा था कि किसी भी अधिकारी, मंत्री से जुड़ी कोई भी ऐसी शिकायत नहीं मिली है।
संजय राउत ने किस मंत्री की तस्वीर की है शेयर
फडणवीस के इस जबाव के बाद अब उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने जो फोटो शेयर की है उसमें महाराष्ट्र की फडणवीस कैबिनेट के मंत्री गिरीज महाजन और प्रफुल लोढ़ा है। महाजन को प्रफुल लोढ़ा मिठाई खिलाते हुए फोटो में नजर आ रहे हैं।
याद रहे प्रफुल लोढ़ा को हनीट्रैप मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया है। जलगांव जिले के जामनेर के मूल निवासी प्रफुल लोढ़ा के खिलाफ मुंबई में दो केस दर्ज हैं। एक बलात्कार से जुड़ा मामला है और दूसरा पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज है। प्रफुल लोढ़ा महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन के काफी करीबी बताए जाते हैं।
संजय राउत ने सीएम फडणवीस पर आरोप लगाते हुए किया ये दावा
संजय राउत ने अपनी ये पोस्ट मराठी भाषा में लिखी हैं, जिसमें उन्होंने लिखा,"मुख्ममंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सदन को गुमराह किया है। सीएम ने दावा किया महाराष्ट्र में कोई हनीट्रैप नहीं हुआ। इस मामले का सच सामने आकर रहेगा।"
इसके साथ ही राउत ने ये भी दावा किया कि हनीट्रैप में महाराष्ट्र सरकार के चार मंत्री और कई अधिकारी फंसे थे। उन्होंने ये भी दावा कि शिवसेना के चार युवा सांसद जो पार्टी छोड़कर गए उन्होंने हनी ट्रैप के कारण ही ऐसा किया। अपनी पोस्ट के अंत में संजय राउत ने सीबीआई जांच की मांग की है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications