Weather Updates: महाराष्ट्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Maharashtra Weather Today: मानसून पूरे देश में सक्रिय है, जिसकी वजह से भारत के अधिकांश राज्यों में इन दिनों बारिश हो रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) महाराष्ट्र के कई जिलों भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, लोगों को सलाह देते हुए कहा कि बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें।
महाराष्ट्र के पुणे शहर में रविवार सुबह से ही कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। वहीं, मुंबई में रातभर भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। जलभराव होने अंधेरी सबवे (Andheri Subway) सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। जबकि, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (CSMIA) के आसपास के कई इलाके जलमग्न हो गए।

झमाझम हुई बारिश के कारण वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला। इस बीच, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के तटीय जिलो रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और सतारा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही, मौसम विभाग ने इन जिलों में रविवार 14 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी भी दी है।
इन जिलों के लिए भी जारी हुआ अलर्ट
मौमस विभाग मुंबई की ओर से रविवार को मुंबई से सटे ठाणे के लिए ऑरेंज और मुंबई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही, ठाणे और रायगढ़ दोनों जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी है। IMD की मानें तो सतारा और कोल्हापुर में रविवार को घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है।
जानें और क्या कहा मौसम विभाग ने?
मौमस विभाग मुंबई ने रविवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर लिखा, अगले तीन से चार घंटों के दौरान रायगढ़ और ठाणे में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इतना ही नहीं, 16 जुलाई तक सेंट्रल महाराष्ट्र के घाट इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी हो चुका है।
5 दिनों तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
IMD की मानें तो रविवार 14 जुलाई से अलगे पांच दिनों तक पालघर, ठाणे, मुंबई, रायगढ़, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले, मुंबई के नागरिकों से अधिकारियों ने अनुरोध किया था कि जब तक आवश्यक न हो, वे बाहर न निकलें।












Click it and Unblock the Notifications