कल होगा महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन पर फैसला, उद्धव के मंत्रियों ने दिए यह संकेत
मुंबई, अप्रैल 20: महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू हो रही है। अस्पताल में बेड से लेकर ऑक्सीजन की किल्लत से मरीज और सरकार दोनों की परेशान हो रही है। इधर बढ़ते कोरोना के नए मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा रखी है। हालांकि महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू के साथ 'ब्रेक का चेन' अभियान के तहत 1 मई तक लॉकडाउन का फैसला किया हुआ है। वहीं अब खबर आ रहा है कि उद्धव सरकार जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के फैसले पर मुहर लगा सकती है।

Recommended Video
मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी को देखते हुए महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री असलम शेख ने मंगलवार को कहा जल्द ही इसके बारे में घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि कल रात 8 बजे के बाद मुख्यमंत्री लॉकडाउन के बारे में घोषणा करेंगे। वो खुद इसके बारे में फैसला करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे के मुताबिक मंत्रीमंडल के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री से बहुत गंभीर मांग की है कि गंभीर लाकडॉउन की जरूरत है। गंभीर मतलब जैसे पहली बार लॉकडाउन था वैसा लॉकडाउन। ट्रेन और बस के बारे में आज और कल में बारीकी से अध्ययन करके अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आपको बता दें कि आज इससे पहले उद्धव सरकार ने एक नई गाइडलाइन जारी करते हुए किराने की दुकान, डेयरी और मछली बाजार सुबह 7 से 11 बजे तक खुले रहने आदेश जारी किए थे। हालांकि इन दुकानों से सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक डोम डिलीवरी की जा सकती है। लेकिन उसका फैसला स्थानीय प्रशासन करेगा। देश में सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र संक्रमण की दूसरी लहर के बीच कई दिनों से 50,000 से ज्यादा रोजाना केस दर्ज कर रहा है। मंगलवार को एक दिन में 58,924 कोरोना के मामले और 351 लोगों की जान गई है।












Click it and Unblock the Notifications