शातिर चोर चकमा देकर पनवेल से पुणे के लिए भागा, 360 KM किमी पीछा कर यूं दबोच ही लाई पुलिस

मुंबई। पुलिस अगर चाहे, तो अपराधी को भूमिगत हो जाने के बाद भी खोज निकाले। कुछ यही उदाहरण महाराष्ट्र में रेलवे पुलिस से देखने को मिला है। घंटों की मशक्कत के बावजूद 360 किमी दूर से पुलिस ने शातिर मोबाइल चोर को पकड़ ही लिया। वह आंध्र और कर्नाटक राज्य में भी कई वारदातें कर चुका था।

Pune mobile thief, Pune , मुंबई, Railway police , Government Railway Police , Maharashtra , crime

गाड़ी में सवार हो भागने लगा चकमा देकर
दरअसल, खांदेश्वर रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की बढ़ती वारदातों के मद्देनजर रेलवे पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की थी। 21 नवंबर को टीम में शामिल पुलिसकर्मी स्टेशन पर पूछताछ कर रहे थे, तभी उन्हें एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में नज़र आया। जब पुलिसकर्मी उसकी तरफ बढ़े, तो वो स्टेशन के बाहर खड़ी अपनी गाड़ी में सवार होकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने 7-8 किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन वो चकमा देकर पनवेल से पुणे एक्सप्रेस में चढ़ गया।

Pune mobile thief, Pune , मुंबई, Railway police , Government Railway Police , Maharashtra , crime

इसके बाद रेलवे पुलिस ने हाईवे ट्रैफिक पुलिस, पुणे पुलिस, सतारा एसपी और कोल्हापुर एसपी को उसकी जानकारी दी। पुलिसकर्मी कई घंटों तक आरोपी के बारे में फॉलोअप लेते रहे और आख़िरकार 360 किमी दूर कोल्हापुर में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वो आंध्रप्रदेश और बेंगलुरु में भी रह चुका है। इसके अलावा उसने अपने गिरोह के दो साथियों के ठिकाने के बारे में भी बताया, पुलिस ने वहां छापा मारकर 19 मोबाइल फ़ोन बरामद किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+