महाराष्ट्र सरकार ने बेंगलुरु में किया शो, आईटी सेक्टर में 95,000 करोड़ रुपये के निवेश पर है नजर
महाराष्ट्र सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी और आईटी संबधित क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा देने के लिए बेंगलुरु में एक रोड शो आयोजित किया। महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) के ज्वाइंट चीफ एक्सजिक्यूटिव ऑफीसर अनिल भंडारी ने इस शो के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया महाराष्ट्र सरकार ने पिछले साल एक आईटी नीति बनाई थी। जिसके तहत इस क्षेत्र में 95,000 करोड़ रुपये के निवेश करने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया है।

इस रोड शो के साथ इंडस्ट्री लॉबी एसोचैम के सहयोग से बेंगलुरु के एक होटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रूम में आईबीएम, एडोब, विप्रो, जेपी मॉर्गन चेस और लिंक्डइन जैसी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसमें कई रियल्टी कंपनियों और ब्रोकरेज के अधिकारी भी मौजूद रहे।
महाराष्ट्र के उद्योग विकास आयुक्त दीपेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि राज्य इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और enhanced और वर्चुअल टेक्नालॉजी में निवेश की तलाश कर रहा है।
उन्होंने कहा विभिन्न व्यापार-अनुकूल नीतियों, बेहतरीन कनेक्टिविटी, निर्बाध बिजली और पानी की आपूर्ति के साथ ही सबसे महत्वपूर्ण एक प्रतिभाशाली कार्यबल के साथ है। उन्होंने कहा इससे महाराष्ट्र में आईटी और आईटीईएस क्षेत्र के विकास को और बढ़ावा मिलेगा।
वहीं एमआईडीसी के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल भंडारी ने कहा कि देश के डेटा सेंटर हब के रूप में जाना जाने वाला महाराष्ट्र राज्य ने अगले 4-5 वर्षों में क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने बताया वर्तमान समय में महाराष्ट्र में कई आईटी, आईटीईएस और जीसीसी (वैश्विक क्षमता केंद्र) खिलाड़ी मुंबई, पुणे और नागपुर से काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications