ड्रग्स केस में गोवा NCB ने सपा नेता अबू असलम आजमी को दोबारा भेजा समन, सोमवार को होगी पूछताछ

पणजी, जुलाई 11। गोवा एनसीबी (Narcotics Control Bureau -NCB) ने समाजवादी पार्टी के नेता अबू असलम आजमी को दोबारा समन भेजा है। अबू असलम से एनसीबी सोमवार को पूछताछ करेगी। आपको बता दें कि ये पूछताच ड्रग्स केस में की जाएगी।आजमी से ड्रग्स तस्करी मामले में 8 जुलाई को गिरफ्तार हुए सुफरान लकड़ावाला के कनेक्शन को लेकर पूछताछ की जानी है।

NCB

सुफरान लकड़ावाला से संबंधों पर पूछताछ

अबू असलम आजमी सपा के खास माने जाते हैं। उन्हें 2018 में दिल्ली की स्पेशल सेल ने ड्रग्स के एक मामले में गिरफ्तार किया था। अब आजमी को गोवा NCB ने सुफरान लकड़ावाला से संबंधों के बारे में पूछताछ के लिए समन किया है। आपको बता दें कि बीती 8 जुलाई को सुफरान लकड़ावाला अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस से जुड़े ड्रग्स प्रकरण में गिरफ्तार किए गए थे।

शनिवार को भी जारी किया गया था समन

इससे पहले शनिवार को भी आजमी के लिए गोवा एनसीबी ने समन जारी किया था। अब दोबारा सोमवार को उन्हे पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े ड्रग्स प्रकरण में कई गिरफ्तारियां हुई हैं। NCB ने इस केस की सबसे अहम कड़ी और अभिनेता के रूममेट सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। अब एजेंसी इन सभी से पूछताछ कर संबंध निकालने की कोशिश में जुटी है। इससे पहले एनसीबी की एंटी ड्रग्स स्क्वॉड ने गोवा से ड्रग्स पेडलर हेमल शाह को भी गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+