Mumbai Hoarding incident: 16 लोगों की मौत का गुनहगार भावेश भिंडे उदयपुर से गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार
Mumbai Hoarding Collapse Case: मुंबई में 14 मई को घाटकोपर इलाके में हुए दर्दनाक हादसे पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। ईगो मीडिया कंपनी के मालिक भावेश भिड़े को क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई में 14 मई को तेज-आंधी तूफान के बीच घाटकोपर इलाके में एक विशालकाय होर्डिंग गिर गया था, जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद से होर्डिंग लगाने के लिए जिम्मेदार विज्ञापन एजेंसी का निदेशक फरार चल रहा था, जिसको गुरुवार (16 मई) को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, अब तक जांच में यह पता चला है कि पेट्रोल पंप पर 120 x 120 फीट का होर्डिंग के खंभे की नींव बहुत कमजोर थी। जिसके चलते ही यह हादसा हुआ और 16 लोगों की जान चली गई।
उदयपुर के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तारी
इस हादसे के बाद से ही भावेश भिंडे, जो कि होर्डिंग लगाने वाली कंपनी का मालिक है, वो फरार चल रहा था, जिसको उदयपुर के एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया है। भिंडे की एडवरटाइजिंग कंपनी इगो मीडिया लिमिटेड ने ही घाटकोपर में बिलबोर्ड लगाया था। जिससे ये हादसा हुआ है।
बहुत कमजोर थी खंभे की नींव
इससे पहले बुधवार को बताया कि बिलबोर्ड के खंभे की नींव बहुत कमजोर थी। कमजोर नींव के कारण यह ढह गया। बिलबोर्ड की नींव लगभग पांच से छह फीट ही गहरी थी और बिलबोर्ड के 120X120 फीट के आकार के लिए यह गहराई काफी नहीं थी। हादसा होना ही था, उस दिन नहीं तो किसी और दिन लेकिन हादसा होना तो पक्का था।
66 घंटे चला बचाव अभियान
बता दें कि हादसे के बाद बुधवार शाम तक खोज अभियान जारी रहा, जिसे लेकर बीएमसी ने बताया कि अभियान को अब बंद कर दिया गया है। करीब 66 घंटे तक बचाव अभियान जारी रहा।












Click it and Unblock the Notifications