NCB के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को मिली जान से मारने की धमकी

मुंबई, 19 जुलाई। मुंबई एनसीबी जोनल के पूर्व डायरेक्टर समीर वानखेड़े को जान से मारने की धमकी मिली है। समीर वानखेड़े ने खुद इस बात की पुलिस से शिकायत की है। उन्होंने गोरेगाव स्थित पुलिस स्टेशन पर इस बाबत शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया पर मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को ट्विटर पर एक नया अकाउंट बनाया गया, जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई है।

sameer

जिस ट्विटर अकाउंट ने समीर वानखेड़े को धमकी दी है उसमे यूजर ने लिखा तुमको पता नहीं है तुमने क्या किया है, तुम्हे इसका जवाब देना पड़ेगा। हम तुमको खत्म कर देंगे। सोशल मीडिया से धमकी मिलने के बाद समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस थाने में इसपर केस दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर रही है। पुलिस ने बताया कि जिस ट्विटर अकाउंट से समीर वानखेड़े को धमकी दी गई है उसके फॉलोवर जीरे हैं, लिहाजा धमकी देने वाले पर संदेह जाता है।

बता दें कि समीर वानखेड़े उस वक्त चर्चा में आए थे जब वह एनसीबी मुंबई के ऑफिस में जोनल डायरेक्टर थे। इस दौरान उन्होंने अक्टूबर 2021 में हाई प्रोफाइल छापेमारी की थी। यह छापेमारी मुंबई स्थित क्रूज पर की गई थी, जिसमे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी गिरफ्तार किया गया था। आर्यन के अलावा 19 अन्य लोगों को भी एनसीबी ने गिरफ्तार किया था। आरोप था कि आर्यन खान के पास ड्रग्स थे। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

समीर वानखेड़े पर कई भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे, जिसके बाद केस को मुंबई जोन से सेंट्रल टीम को सौंप दिया गया। वानखेड़े को बाद में इस केस से हटा दिया गया और उनके खिलाफ विजिलेंज जांच शुरू की गई। हालांकि बाद में एनसीबी ने आर्यन खान को इस मामले में क्लीन चिट दे दी थी। समीर वानखेड़े के खिलाफ नवाब मलिक ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, जिसके बाद समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच शुरू हुई।

नवाब मलिक ने आरोप लगाया था कि 2021 में क्रूज रेड को आर्यन खान को गिरफ्त में रखने के लिए किया गया था, यह फर्जी केस था। उन्होंने कहा कि यह वानखेड़े भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं। गौर करने वाली बात है कि जून 2020 में समीर वानखेड़े सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच कर रहे थे। जब कई बॉलीवुड हस्तियों के नाम ड्रग्स मामले में सामने आए तो ड्रग्स मामले की जांच उन्हें सौंपी गई। उनके कार्यकाल में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, राकुल प्रीत सिंह से इस मामले में पूछताछ हुई.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+