Flight Bomb Threat: नागपुर पुलिस ने की बम की झूठी धमकियों देने वाली की पहचान, गिरफ्तारी के बीच आरोपी फरार
Flight Bomb Threat: देशभर में फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला लगातार जारी है। बीते दो हफ्ते के अंदर 350 से ज्यादा विमानों को धमकियां मिल चुकी है। जिसके बाद या तो फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई या फिर एयरपोर्ट पर उसकी सघन जांच की गई। इस बीच नागपुर पुलिस ने एयरलाइंस को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले की पहचान कर ली है। हालांकि गिरफ्तारी की कोशिशों के बीच आरोपी फरार चल रहा है।
महाराष्ट्र के नागपुर में पुलिस ने गोंदिया के एक 35 वर्षीय व्यक्ति की पहचान बम से उड़ाने की कई झूठी धमकियों के पीछे के शख्स के रूप में की है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक उसकी इस हरकत से एयरपोर्ट से लेकर यात्रियों में दहशत फैली, उड़ानों में देरी हुई और हवाई अड्डों और अन्य जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।

आगे बताया गया कि नागपुर शहर की पुलिस की विशेष शाखा ने व्यक्ति की पहचान आतंकवाद पर एक किताब के लेखक जगदीश उइके के रूप में की है, जिसे 2021 में एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "इन ईमेल का पता लगने के बाद उइके फिलहाल फरार है।"
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता खेडकर के नेतृत्व में की गई जांच में उइके के ईमेल से जुड़ी डिटेल सामने आई। अधिकारी ने बताया कि उइके ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), रेल मंत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनके डिप्टी, एयरलाइन कार्यालयों, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों को ईमेल भेजे थे।
पीएम मोदी से मिलने की मांग
सोमवार को नागपुर पुलिस ने शहर में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी थी, जब उइके ने एक ईमेल भेजा था, जिसमें धमकी दी गई थी कि अगर उन्हें गुप्त आतंकी कोड के बारे में अपनी जानकारी पेश करने का मौका नहीं दिया गया तो वो विरोध करेंगे। इसी के साथ उसने आतंकी खतरों के बारे में अपनी जानकारी पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का भी अनुरोध किया।
एकअधिकारी ने बताया कि उइके द्वारा 21 अक्टूबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को भेजे गए ईमेल और डीजीपी और आरपीएफ को भेजे गए ईमेल के बाद रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्होंने कहा, "उइके को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"
300 से ज्यादा फ्लाइट को धमकी
बता दें कि 26 अक्टूबर तक 13 दिनों में भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 300 से अधिक उड़ानों को बम की झूठी धमकियां मिलीं। सरकारी एजेंसियों ने पहले बताया था कि ज़्यादातर धमकियां सोशल मीडिया के जरिए दी गई थीं। सूत्रों ने पहले बताया था कि अकेले 22 अक्टूबर को ही इंडिगो और एयर इंडिया की 13-13 उड़ानों समेत करीब 50 उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली थीं।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications