Video: मुंबई के रे रोड की झुग्गियों में भीषण आग, लपटों के बीच मची अफरा तफरी

नई दिल्ली, 07 अगस्त। मुंबई के एक पॉश इलाके में रविवार देररात अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर जब तक दमकल की गाड़ियां पहुंचती आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। इलाके में काफी दूर से आग और और धुएं का गुबार देखा जा सकता था। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Fire in Mumbai

रविवार देररात मुंबाई के व्यस्त इलाकों में से एक रे रोड इलाके में अचानक आग की खबर आई। बताया गया कि सिलेंडर फटने से इलाके की कुछ झुग्गियों में आग लग गई। घटना की सूचना की मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

अचानक आसमान की ओर उठती लपटें के बीच आसपास अफरा तफरी का माहौल देखा गया। लोग अपनी झुग्गी झोपड़ियों से निकलकर बाहर खड़े हो गए। इस दौरान दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करते दिखे। फिलहाल आग से कितना नुकसान हुआ अब तक इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है।

यह घटना दक्षिण मुंबई के शिवड़ी इलाके की है, जिसका कारण झुग्गी में सिलिंडर फटना बताया गया। आग पर काबू पाने के लिए देर रात तक ऑपरेशन चला। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

शिवड़ी में एक दिन पहले हुई थी घटना
बता दें कि इससे पहले भी शनिवार को मुंबई के शिवड़ी इलाके में आग लगी थी। दो दिन की भीतर यहां आग की यह दूसरी घटना है। पहली आग की घटना शिवड़ी इलाके में शनिवार दोपहर करीब एक बजकर 15 मिनट पर हुई थी। इस दुर्घटना में करीब 20 झुग्गियां जल गई थी। दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया। इसमें एक दमकलकर्मी भी झुलस गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+