Video: टोल प्लाजा पर महिला कर्मचारी से भिड़ गई CRPF जवान की पत्नी, जमकर चले थप्पड़ और घूंसे
मुंबई, सितंबर 15। टोल प्लाजाओं पर अक्सर राहगीरों और वहां के कर्मचारियों के बीच विवाद होने की खबरें आती रहीं हैं और कई मौकों पर बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। इस बीच महाराष्ट्र के नासिक से ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हाथापाई तक पहुंच गई बात
जानकारी के मुताबिक, नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाएं मारपीट करने लगीं। बताया जा रहा है कि इसमें से एक महिला टोल प्लाजा की कर्मचारी है और दूसरी CRPF जवान की पत्नी है जो वहां से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि टोल कर्मचारी और सीआरपीएफ जवान की पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और बात हाथापाई तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों के बीच जमकर थप्पड़ और घूंसे चले।

वीडियो बनाते दिखे आदमी
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि साड़ी पहने दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर जमकर हाथ चला रही हैं। इस वीडियो में महिलाओं के आसापस 4-5 आदमी भी नजर आ रहे हैं, जो बस वीडियो बनाने में बिजी हैं। किसी ने भी महिलाओं के बीच हो रही मारपीट में बीच-बचाव करना जरूरी नहीं समझा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
वायरल वीडियो में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती हुईं नजर आ रही हैं। उनमें से एक महिला मराठी में भी बोल रही है और साड़ी फाड़ने की धमकी दे रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार शाम की है। टोल टैक्स भुगतान को लेकर यह मारपीट हुई। पुलिस इस मामले की जांच करने में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications