विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली जीत पर बोले फडणवीस- लोगों ने मोदी के नेतृत्व पर जताया है भरोसा
देश के चार राज्यों में नवंबर माह हुए चुनाव के परिणाम रविवार को आ चुके हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तीन हिंदी पट्टी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की है। हालांकि तेलंगाना ने कांग्रेस ने जीत हासिल की है लेकिन वहां पर भी भाजपा का प्रदर्शन जबरदस्त रहा। चारों राज्यों में भाजपा को मिली सफलता पर भाजपाईयों का उत्साह कई गुना बढ़ गया है। भाजपा को मिली इस जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया जा रहा है।

वहीं चार राज्यों में चुनावी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रविवार को जो चार राज्यों के चुनाव परिणाम आए हैं उनमें को घोषित नतीजों में भाजपा का औसत वोट शेयर 10 प्रतिशत बढ़ा है।
लोगों ने एक बार फिर पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के विकास के प्रति पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम मिले हैं।
महाराष्ट्र डिप्टी सीएम ने कहा विधानसभा चुनाव के नतीजे इस बात का संकेत हैं कि लोगों ने इंडिया फ्रंट और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास जताया कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications