एकनाथ शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, शरद पवार बोले- जल्द हो सकते हैं मध्यावधि चुनाव

मुंबई, 04 जुलाई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद आज एकनाथ शिंदे को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना होगा। दो दिन का विशेष सत्र नए स्पीकर के चयन और फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाया गया है। रविवार को भाजपा के राहुल नार्वेकर को विधानसभा का स्पीकर चुना गया है। आज सदन में एकनाथ शिंदे सरकार का फ्लोर टेस्ट है। इस बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव हो सकते हैं क्योंकि प्रदेश की एकनाथ शिंदे सरकार छह महीने में गिर सकती है।

pawar

Recommended Video

    Maharashtra Floor Test | Eknath Shinde | Sanjay Raut | Sharad Pawar | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    शरद पवार ने कहा कि नई सरकार अगले छह महीनों में गिर सकती है,लिहाजा सभी को चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए। शरद पवार के साथ बैठकमें शामिल एनसीपी के नेता ने बतायाकि बैठक में शरद पवार ने कहा कई बागी विधायक जो एकनाथ शिंदे का समर्थन कर रहे हैं वो नई सरकार से खुश नहीं हैं। एकबार जब मंत्रिमंडल का बंटवारा होगा तो उनका विद्रोह सामने आएगा, जोकि अंतत: इस सरकार को गिराने का काम करेंगे। यही नहीं शरद पवार ने कहा कि नई सरकार के गठन का प्रयोग विफल होने के बाद कई बागी विधायक वापस अपनी वास्तविक पार्टी में लौट जाएंगे। अगर हमारे हाथ में सिर्फ 6 महीने हैं तो हमे तैयार रहने की जरूरत है, अधिकतक विधायकों को अपनी विधानसभा में समय बिताना चाहिए।

    बता दें कि एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तकरीबन 40 शिवसेना के विधायकों ने एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर महाविकास अघाड़ी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद आखिरकार महाविकास अघाड़ी सरकार गिर गई और उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+