क्या डिप्टी CM पद की शपथ लेंगे आप? अजित पवार की चुटकी लेते हुए शिंदे ने दिया ऐसा जवाब, बना मजाकिया पल!

Maharashtra News: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल के बाद, महायुति गठबंधन ने बुधवार, 4 दिसंबर को सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), शिवसेना (शिंदे गुट), और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के गठबंधन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने की घोषणा की। राजभवन में देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, और अजित पवार ने सरकार बनाने के लिए समर्थन पत्र सौंपा।

भाजपा की बैठक में सर्वसम्मति से देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए तय किया गया। अब भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और अजित पवार (Ajit Pawar) डिप्टी सीएम हो सकते हैं।

Eknath Shinde dig Ajit Pawar

फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री, अजित पवार और शिंदे पर सस्पेंस

शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मीडिया से बातचीत में सियासी चर्चाओं से पहले किनारा करते हुए कहा कि शाम तक इंतजार करें। हालांकि, कुछ घंटों के बाद शिंदे ने डिप्टी सीएम बनने की पुष्टि की। साथ ही कहा कि 5 दिसंबर को डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। दूसरी ओर, अजित पवार ने पहले ही अपने डिप्टी सीएम बनने की पुष्टि की दी थी। कहा था कि मैं इंतजार नहीं करूंगा, मैं शपथ लूंगा।" दोनों नेताओं के बीच इस मजाकिया संवाद ने राजनीतिक चर्चा को और रोचक बना दिया।

शिंदे ने ली 'दादा' की चुटकी!
मीडिया से रूबरू होते वक्त, शिंदे को जवाब देते हुए एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने कहा, शाम तक उनका समाज आएगा, मैं शपथ लूंगा, मैं इंतजार नहीं करूंगा। एनसीपी प्रमुख पवार को जवाब देते हुए शिंदे ने कहा कि दादा (अजित पवार) को सुबह और शाम दोनों समय शपथ लेने का अनुभव है।

ये भी पढ़ें- Ajit Pawar: 'एनसीपी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, इसका लक्ष्य सबकी सेवा करना', अजित पवार ने कही खास बात

5 दिसंबर शाम 5:30 बजे होगा शपथ ग्रहण
देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्यपाल ने उन्हें और उनकी टीम को 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि, "सीएम और डिप्टी सीएम सिर्फ तकनीकी पद हैं। हमारा उद्देश्य मिलकर महाराष्ट्र की जनता के लिए काम करना है।" फडणवीस ने यह स्पष्ट किया कि बाकी मंत्रियों के नाम और जिम्मेदारियां बाद की बैठकों में तय की जाएंगी।

गठबंधन का समर्थन
फडणवीस ने यह जानकारी दी कि शिवसेना (शिंदे गुट) के अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार ने उनके नाम की सिफारिश करते हुए समर्थन पत्र सौंपा है। इसके साथ ही निर्दलीय विधायकों ने भी महायुति सरकार को समर्थन दिया है।

क्या एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम?
देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे को गठबंधन सरकार का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, डिप्टी सीएम के पद पर उनकी भूमिका को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। महायुति कार्यकर्ताओं का मानना है कि शिंदे सरकार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महाराष्ट्र की सियासत में महायुति की वापसी
महायुति गठबंधन के सत्ता में आने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भाजपा का दबदबा स्थापित हुआ है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में यह गठबंधन अब राज्य की जनता से किए गए वादों को पूरा करने की तैयारी में है। अजित पवार और एकनाथ शिंदे के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा आने वाले समय में स्पष्ट होगा।

ये भी पढ़ें- Devendra Fadnavis का नाम तय होने से पहले 10 दिन का पूरा ड्रामा समझिए! एकनाथ शिंदे मोलभाव में कैसे पिछड़ते गए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+