ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में अनिल देशमुख को बनाया मुख्य आरोपी, दोनों बेटों का भी नाम
मुंबई, 29 दिसंबर: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुंबई के पीएमएलए कोर्ट में अपनी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है। 7000 पन्नों की इस चार्जशीट में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री, एनसीपी विधायक अनिल देशमुख को मुख्य आरोपी बनाया गया है। चार्जशीट में अनिल देशमुख के दोनों बेटों ऋषिकेश और सलिल को भी आरोपी बनाया गया है। बता दें कि इस केस में अनिल देशमुख को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और वो जेल में हैं।

पुलिस अफसर ने लगाए थे गंभीर आरोप
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के तत्कालीन गृहमंत्री अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार और जबरन वसूली का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में उन्होंने देशमुख पर पुलिस अफसरों को हर महीने 100 करोड़ की जबरन वसूली करने का टागरेट देने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के बाद देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस मामले की जांच कर रहे हैं।
Recommended Video
ईडी ने इसको लेकर मनीलॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत 71 वर्षीय अनिल देशमुख से लंबी पूछताछ के बाद दो नवंबर को उनको गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से देशमुख जेल में हैं। उनके कुछ सहयोगी भी इस मामले में आरोपित हैं और गिरफ्तार किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications