हनीट्रैप में उलझा DRDO का साइंटिस्ट, पाकिस्तान को खुफिया सूचना देने का आरोप, ATS ने कसा शिकंजा

महाराष्ट्र एटीएस ने भारत के खिलाफ रची जा रही एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश का पर्दाफाश किया। मामले में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के एक साइंटिस्ट को गिरफ्तार किया गया है।

ATS took action against DRDO Scientist

ATS action against DRDO Scientist: भारत के रक्षा विकास संगठन के एक साइंटिस्ट पर भारत रक्षा से जुड़ी खुफिया जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देने का आरोप लगा है। मामले में महाराष्ट्र एटीएस ने आरोपी वैज्ञानिक को गिरफ्तार (DRDO Scientist Arrested) कर लिया है। बताया जा रहा है कि साइंटिस्ट दुश्मन देश की खुफिया एजेंसी की ओर बिछाए गए हनीट्रैप के जाल में फंसा हुआ था। हालांकि एटीएस ने कहा है कि साइंटिस्ट्स ने ये जानते हुए कि देश की खुफिया जनकारी देने से भारत को खतरा हो सकता है फिर भी ऐसा किया गया।

रक्षा विकास संगठन के एक साइंटिस्ट पर कार्रवाई की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र एटीएन ने बताया कि डीआरडीओ के जिस साइंटिस्ट पर कार्रवाई की गई है वो पुणे डीआरडीओ में कार्यरत था। उसे एटीएस ने जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। साइंटिस्ट के व्हाट्सएप संदेशों, वॉयस कॉल, वीडियो आदि के माध्यम से सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के गुर्गों के साथ संपर्क करने का पता चला है।

यह भी पढ़ें: 'मुझे और मेरे पति को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार', गीता फोगाट ने ट्वीट कर किया दावा

महाराष्ट्र एटीएस ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद डीआरडीओ के अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया। इससे पता चलता है कि भारत के खुफिया और संवेदनशील जानकारी की गोपनीयता की शर्तों के साथ समझौता किया। भारत की रक्षा से जुड़ी ऐसी जानकारी दुश्मन राष्ट्र के हाथ लगने पर देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

डीआरडीओ साइंसटिस्ट पर कार्रवाई को लेकर ये जानकारी एटीएस ने एक प्रेस रिलीज में दी। पीटीआई के मुताबिक प्रेस रिलीज में कहा गया कि साइंटिस्ट्स ने गुप्त जानकारी दुश्म देश के हाथ लगने से भारत को खतरा हो सकता है, इस बात को जाने हुए भी उसने नियमों की अनदेखी। प्रेस रिलीज में आगे बताया गया कि साइंटिस्ट ने ये जानकारी हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंस कर पाकिस्तानी नागरिक को मुहैया कराई। मामला मुंबई में एटीएस की कालाचौकी यूनिट दर्ज किया गया है।

Recommended Video

    Bihar के बाहुबली Anand Mohan Singh के Son Chetan Anand की देहरादून में हुई शादी | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: Dying Star: अंतरिक्ष में दिखा खौफनाक मंजर! तबाही बना 'लाल दानव', खा गया बृहस्‍पति जितना बड़ा ग्रह

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+