Wrestler protest: 'मुझे और मेरे पति को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार', गीता फोगाट ने ट्वीट कर किया दावा
गीता फोगाट ने ट्वीट कर ये दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार किया है।

देश भर में दंगल गर्ल के नाम से मशहूर गीता फोगाट ने ट्वीट कर ये दावा किया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है। और ये गिरफ्तारी तब की गई जब वो धरना करने वाले खिलाड़ियों से मिलने के लिए जंतर मंतर जा रही थीं।
गीता फोगाट ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि अभी भी मेरी गाड़ी को करनाल bypass पर आपकी पुलिस ने रोका हुआ है शर्म आती है ऐसी पुलिस पर।
वहीं, दूसरा ट्वीट करके उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस की मनमानी, मुझे जंतर मंतर पर मेरे भाई बहनों से मिलने जाने के लिए भी रोक दिया गया। पुलिस कह रही है कि दो ही रास्ते हैं या तो अपने घर वापिस जाओ या फिर पुलिस के घर चलो। बेहद निंदनीय
इसके बाद गीता फोगाट ने अपने एक और ट्वीट में कहा कि मुझे और मेरे पति पवन सरोहा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बहुत दुखद।
हालांकि इस मामले में पुलिस ने अपना बयान जारी कर कहा कि उन्होंने दोनों को एहतियातन हिरासत में लिया है, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है।
बता दें कि तीन महीने पहले शीर्ष एथलीटों ने बृज भूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। दबाव में आकर खेल मंत्रालय ने एक जांच कमेटी गठित कर दी। लेकिन, तीन महीने बाद भी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। इसके बाद नाराज एथलीटों ने एक बार फिर जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications