कांग्रेस नपृथ्वीराज चौहान ने धारावी स्लम पुनर्विकास परियोजना में बड़ा घोटाला होने का लगाया आरोप
Dharavi Redevelopment Project: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चौहान ने मुंबई में धारावी झुग्गी पुनर्विकास परियोजना को "बड़ा घोटाला" करार दिया है। इसके साथ ही इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।
राजस्व विभाग के लिए बजटीय मांगों पर महाराष्ट्र विधानसभा में चर्चा के दौरान बोलते हुए चव्हाण ने जोर देकर कहा कि अगर अक्टूबर में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों के बाद सरकार बदलती है तो परियोजना रद्द कर दी जाएगी।

मालूम हो धारावी पुनर्निकास परियोजना का काम अडानी ग्रप संभाल रहा है। जब इसकी शुरूआत हुई है तभी से धारावी पुनर्विकास परियोजना को कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों ही विरोध कर रही हैं।
बता दें धारावी को मुंबई के सबसे बड़े स्लम क्लस्टर के रूप में जाना जाता है। चव्हाण ने जोर देकर कहा कि अगर अगली सरकार इस साल के अंत में सत्ता में आती है तो वह पूरी परियोजना को रद्द कर देगी।
धारावी पुनर्विकास परियोजना जांच के दायरे में
चव्हाण ने सवाल उठाया कि क्या धारावी पुनर्विकास के लिए कुर्ला में डेयरी भूमि का हाल ही में आवंटन मूल निविदा में शामिल था। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए कौन सी सरकारी भूमि आवंटित की जा रही है, इस पर कोई स्पष्टता नहीं है, जिसमें देवनार, मुलुंड और साल्ट पैन भूमि जैसे क्षेत्रों का उल्लेख है। उन्होंने सरकार के लिए संभावित राजस्व घाटे की जांच की मांग की।
उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकारी जमीन उद्योगपतियों को बहुत कम कीमत पर बेची जा रही है, जिससे राज्य को राजस्व का बहुत नुकसान हो रहा है। उनके अनुसार, इन लेन-देन में सरकार को मिलने वाला सारा राजस्व माफ कर दिया गया है।
सरकार की प्रतिक्रिया और भावी कदम
हालांकि परियोजना से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट किया कि अडानी समूह के साथ कोई भूमि ट्रांसफर शामिल नहीं है; इसके बजाय, भूमि महाराष्ट्र सरकार के विभिन्न विभागों को हस्तांतरित की गई है। परियोजना डेवलपर के रूप में अडानी समूह घरों का निर्माण करेगा, जिन्हें बाद में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती के निवासियों को आवंटित करने के लिए इन विभागों को सौंप दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications