पाक के खिलाफ टीम इंडिया की जीत से गदगद देवेंद्र फडणवीस, शेयर किया जय श्री राम का वीडियो

विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत पर पूरे देश में खुशी की लहर है। हर कोई टीम इंडिया की जीत का जश्व मना रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भारत की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए इसे जबरदस्त जीत करार दिया है।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि और भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। क्या जबरदस्त मैच था। पूरा देश इस जीत पर झूम रहा है, यह बेहतरीन जीत है। भारतीय टीम को बधाई, जबरदस्त टीम वर्क के चलते पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत मिली। पूरे देश को आप पर गर्व है।

devendra fadnavis

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने मैच के एक वीडियो को शेयर किया है जिसमे स्टेडियम में लाखों लोग जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए फडणवीस ने लिखा, क्या माहौल है, मैदान में हर कोई जय श्री राम का नारा लगा रहा है।

बता दें कि विश्वकप में अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया है। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 86 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। जबकि श्रेयस अय्यर ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली।

विश्वकप में अभी तक खेले गए तीनों ही मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और पाकि्सातन तीनों ही मैच में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है। विरोधी टीम को मैच में कभी हावी ही नहीं होने दिया। भारत का अगला मुकाबला 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+