महाराष्ट्र में रेमडेसिविर पर गरमाई राजनीति, देवेंद्र फडणवीस बोले- रेमडेसिविर सप्लायर को पुलिस कर रही है परेशान

महाराष्ट्र में रेमडेसिविर पर गरमाई राजनीति, देवेंद्र फडणवीस बोले- रेमडेसिविर सप्लायर को पुलिस कर रही है परेशान

मुंबई, 18 अप्रैल: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ कारगर दवा रेमडेसिविर पर राजनीति गरमा गई है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने आरोप लगाया कि रेमडेसिविर सप्लायर को महाराष्ट्र पुलिस परेशान कर रही है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य की पुलिस दमन स्थित रेमडेसिविर सप्लायर को सिर्फ इसलिए परेशान कर रही है क्योंकि वहां के सप्लायर ने बीजेपी नेताओं के अनुरोध पर राज्य को एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिविर का स्टॉक देने पर राजी हो गए थे। हालांकि महाराष्ट्र पुलिस ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वह बस स्टॉक की जांच के लिए निकले थे ताकी कालाबाजारी ना हो।

Recommended Video

    Coronavirus Update: Remdesivir पर Maharashtra में सियासत तेज, Shivsena-BJP आमने सामने|वनइंडिया हिंदी
    devendra fadnavis

    देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "चार दिन पहले, हमने ब्रुक फार्मा को महाराष्ट्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन के स्टॉक की आपूर्ति करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा कि वे अनुमति नहीं दे सकते थे। मैंने केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया से बात की और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) से रेमडेसिविर सप्लाई के लिए अनुमति ली, जिसके बाद आज रात (शनिवार) लगभग नौ बजे, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मंजूनाथ सिंगे ने उन्हें बताया कि उनके पास इनपुट थे कि कुछ निर्यातकों के पास 60,000 रेमडेसिविर की शीशियां थीं और वे केवल उसी की जांच के लिए वो जा रहे हैं। लेकिन वहां जाकर उन्होंने गिरफ्तारी कर ली।

    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने डीसीपी मंजूनाथ सिंगे को अनुमति पत्र दिखाया और बताया कि रेमडेसिविर की सप्लाई के लिए हमने बोला है। लेकिन (डीसीपी) ने कहा कि इससे पहले उन्हें (पुलिस) को सूचित नहीं किया गया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये जो भी कुछ राज्य की सरकार पुलिस के साथ मिलकर कर रही है वो गलत है।

    देवेंद्र फडणवीस के आरोपों को डीसीपी मंजूनाथ सिंगे गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने किसी भी रेमडेसिविर सप्लायर को गिरफ्तार नहीं किया है। हमने बस उसे पूछताछ के लिए बुलाया था...क्योंकि हमें एंटी वायरल दवा की व्यापक कालाबाजारी के इनपुट्स मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+