महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने जेपी नड्डा को राज्यसभा का नेता नियुक्त होने पर दी बधाई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्‍ट्रीयअध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। उनसे पहले केंद्रीय मंत्री और उनकी पार्टी के सहयोगी पीयूष गोयल थे, जो अब महाराष्ट्र के उत्तरी मुंबई से लोकसभा सदस्य हैं।

महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को राज्यसभा का नेता नियुक्त होने पर बधाई दी है।

Devendra Fadnavis

डिप्‍टी सीएम ने बधाई देते हुए एक पोस्‍ट शेयर की जिसमें उन्‍होंने लिखा जेपी नड्डा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को राज्यसभा का नेता नियुक्त होने पर बधाई। आपकी राजनीतिक और संसदीय विशेषज्ञता सदन की गरिमा को बढ़ाने और इसके सुचारू कामकाज को सुनिश्चित करने में मदद करेगी।

बता दें फरवरी 2024 को भाजपा ने जेपी नड्डा को गुजरात से उच्च सदन के लिए नामित किया था। हिमाचल प्रदेश से उच्च सदन के सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त होना था, जिसके बाद उन्होंने 4 मार्च को हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया और गुजरात से सदन के लिए निर्विरोध चुने गए। राज्यसभा सदस्य के रूप में यह उनका तीसरा कार्यकाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+