यूपी के हाथरस सत्‍संग हादसे पर देंवेद्र फडणवीस ने जताया शोक, घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की प्रार्थना

उत्‍तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। हाथरस में आयोजित सत्‍संग लोगों के लिए काल साबित हुआ।

हाथरस के सिकंदराराऊ के मंडी के पास फुलरई गांव में सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से दम घुटने से 116 लोगों की मौत हो गई। हाथरस में हुए इस दर्दनाक हादसे पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख व्‍यक्‍त करते हुए शोकाकुल परिवारों के साथ साहनुभूति जताई है।

Devendra Fadnavis

महाराष्‍ट्र डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लिखा

"हाथरस में सत्‍संग के दौरान भगदड़ मचने की खबर सुनी जिसमें कुछ लोगों ने जान गवां दी और कुछ लोगों के घायल हुए। इस घटना से मेरा मन व्‍यथित हो गया है। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी सहानुभूति है, ईश्वर उन्हें इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को जल्दी-से-जल्दी स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो, ऐसी प्रार्थना है।"

बता दें सिकंदराराऊ पुलिस थाने के प्रभारी आशीष कुमार के अनुसार भगदड़ संभवत: भीड़भाड़ के कारण हुई। वहीं एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया इस हादसे में मारे गए लोगों में से 27 शव एटा के अस्पताल में पहुंचे हैं। जो शव यहां पहुंचे हैं उनमें 23 महिलाएं, तीन बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गये लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर पहुंचने और राहत उपाय करने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+