Devendra Fadnavis का बड़ा खुलासा- राहुल गांधी की 'भारत जोड़ा यात्रा' में शामिल हुए थे अर्बन नक्‍सल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। देवेंद्र फडणवीस ने अपने भाषण में दावा किया कि राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में अर्बन नक्‍सली संगठन भी शामिल हुए थे। विधानसभा में दिए गए बयान में सीएम फडणवीस ने दावा करते हुए 15 नवंबर 2024 को काठमांडू में हुई बैठक का जिक्र किया और बताया कि इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा के कुछ लोग भी शामिल हुए थे।

फडणवीस ने विधानसभा में दावा किया कि हमारे देश में विदेशी हस्‍तक्षेप के सबूत संसद में पहुंच चुके हैं। 15 नवंबर 2024 को काठमांडू में जो बैठक हुई वो महज एक साधारण बैठक नहीं थी, बल्कि महाराष्ट्र सरकार को कमजोर करने के इरादे से एक रणनीतिक सत्र था।

सीएम फडणवीस ने कहा मेरे पास पुख्‍ता सबूत है। भारत जोड़ो यात्रा 80 से अधिक संगठनों ने हिस्सा लिया है, इनमें से 40 समूह चुनाव गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं और 48 की पहचान फ्रंट संगठनों के रूप में की गई है।

Devendra Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आगे खुलासा किया कि काठमांडू बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने पर ध्यान केंद्रित किया गया था, जिससे पता चलता है कि चुनाव परिणामों की वैधता पर सवाल उठाने और बैलट वोटिंग को फिर से शुरू करने के लिए दबाव बनाने का एक जानबूझकर प्रयास किया गया था।

फडणवीस बोले- ईवीएम को बदनाम करना एजेंडे का था हिस्‍सा

फडणवीस ने बताया ये रणनीति महाराष्ट्र चुनावों के दौरान ईवीएम को बदनाम करने के व्यापक एजेंडे का हिस्सा थी, एक ऐसी रणनीति जिसका संकेत पूर्व गृह मंत्री आरआर पाटिल ने 48 फ्रंट संगठनों के नाम बताते हुए दिया था।

देवेंद्र फडणवीस ने दिया ये हवाला

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने 18 फरवरी 2014 को मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में दिए गए एक बयान का हवाला दिया। इस बयान में 72 फ्रंटल संगठनों की पहचान की गई थी, जिनमें से 7 सीधे भारत जोड़ो अभियान से जुड़े थे और 13 नक्सल विरोधी अभियानों से जुड़े थे।

इन खुलासों के साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष द्वारा प्रचारित झूठे आख्यानों को खत्म करने में राज्य सरकार के प्रयासों को उजागर किया। उन्होंने महायुति की जीत और भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की स्थापना पर गर्व जताया और नागपुर में चल रहे राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र को उनकी उपलब्धियों का प्रमाण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+