संसद में घायल हुए सांसद सारंगी और मुकेश की अब कैसी है हालत? RML अस्‍पताल ने दिया हेल्‍थ-अपडेट

BJP MP Pratap Sarangi, Mukesh Rajput helth update: संसद के शीतकालीन सत्र के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के "अंबेडकर फैशन हैं" वाले बयान के विरोध में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी सांसदों के बीच संसद की सीढि़यों पर ऐसी धक्‍का-मुक्‍की की कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत लहु-लुहान हो गए और उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

इस धक्‍का-मुक्‍की में घायल हुए सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने लोकसभा में विपक्षी के नेता राहुल गांधी पर धक्‍का देने का आरोप लगाया है। वहीं अब भाजपा सांसद प्रताप सांरगी और मुकेश राजपूत का हेल्‍थ अपडेट दिल्‍ली के आरएमएल अस्‍पताल के एमएस ने दिया है।

BJP MP Pratap Sarangi Mukesh Rajput

आरएमएल के एमएस डॉ. अजय शुक्ला ने बताया बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत के सिर में चोट लगी थी उन्‍हें सुबब साढ़े ग्यारह बजे अस्‍पताल लाया गया था। दोनों को अस्‍पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है, दवा दी जा रही है।

उन्‍होंने बताया दोनों ही सांसदों का रक्तचाप अभी भी बढ़ा हुआ है, हम उनका बेस्‍ट इलाज कर रहे हैं।अस्‍पताल में भर्ती होते ही सिटी स्‍कैन समेत अन्‍य टेस्‍ट करवाया गया। वहीं अब उन्‍होंने शरीर के पिछले हिस्‍से में दर्द की शिकायत की है जिसके बाद उनका एमआरआई करवाया जा रहा है।

डॉक्‍टर ने ये भी कहा कि सांसद सांसगी एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं, और जब धक्का-मुक्की होती है तो रक्तचाप बढ़ सकता है। इससे दिल का दौरा पड़ सकता है या स्ट्रोक हो सकता है। हम स्थिति का मूल्यांकन कर रहे हैं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+