डिप्टी सीएम फडणवीस का दावा- कांग्रेस-NCP के विधायक हमारे संपर्क में

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान ने एक बार फिर से राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

Deputy CM Fadnavis claims Congress NCP MLAs are in contact with us

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक कार्यक्रम में बहुत बड़ा दावा किया है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, एनसीपी और कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए उनके संपर्क में हैं। सही समय आने पर ये विधायक भाजपा में शामिल होंगे। उनके इस दावे में महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है।

एक टीवी के कार्यक्रम में बोलते हुए सीनियर बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मुझे लगता है कि विपक्षी दलों में किसी मुद्दे पर एक राय नहीं है। विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को शरद पवार ने खारिज कर दिया है। विपक्ष गलत मुद्दों पर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है।

विधायकों के बीजेपी में आने के सवाल पर फडणवीस ने कहा कि, बहुत से लोग हमारे साथ उस जुड़ाव और भरोसे के कारण साथ आते हैं। पिछले पांच साल में कई विधायक आए। इस समय संपर्क में कई विधायक हैं और उनमें से कितने आज आएंगे, यह कह नहीं सकता हूं लेकिन विधायक संपर्क में हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने आगे कहा कि, हर चीज का एक समय होता है। राजनीति में कुछ लोग आपके साथ होते हैं। कुछ आपके खिलाफ, लेकिन कुछ मुद्दे सिद्धांतों पर आधारित होते हैं। इसलिए आप बार-बार ऐसी बातें नहीं कह सकते जो उन्हें असहज महसूस कराती हों।

उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि राजनीतिक संबंध अलग हैं और व्यक्तिगत संबंध अलग हैं। हमें हर दिन एक-दूसरे का सामना करना पड़ता है। हम कट्टर दुश्मनी नहीं पालते। हम एक-दूसरे के खिलाफ कितनी भी बातें करें, हमारे बीच मधुर संबंध हो सकते हैं।

डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा कि, आधे-अधूरे सच बताने का समय आ जाएगा। जब वह समय आएगा, मैं निश्चित रूप से बताऊंगा। बता दें हाल ही में आदित्य ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिदें को लेकर कहा था कि, वे उनके घर आकर रोए थे। जिसका सीएम शिंदे ने खंडन किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+