Eknath Shinde का X अकाउंट हुआ हैक, पाकिस्तान और तुर्की का झंडा किया गया शेयर!

Eknath Shinde News: महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का X (ट्विटर) अकाउंट हैक कर लिया गया है। हैकर्स ने अकाउंट पर पाकिस्तान और तुर्की के झंडे लगा दिए थे। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अब अकाउंट सुरक्षित कर लिया गया है। महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के कार्यालय की ओर से घटना को लेकर बयान जारी किया गया है। शिंदे की टीम ने बताया कि तकनीकी टीम ने तुरंत कार्रवाई कर अकाउंट को रिकवर कर लिया है। फिलहाल अकाउंट पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है और सामान्य रूप से काम कर रहा है। विवादित झंडे वाली तस्वीर भी हटा ली गई है।

Eknath Shinde x account hacked

Eknath Shinde लगातार चल रहे हैं विवादों में

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद से ही एकनाथ शिंदे लगातार खबरों में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि शिंदे डिप्टी सीएम बनाए जाने से नाखुश थे। इसके अलावा, यहां तक दावा किया जा रहा है कि फडणवीस और शिंदे के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वह अपने मनचाहे विभाग नहीं मिलने की वजह से भी नाराज हैं। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को अपना फोन टैप होने की आशंका भी रहती है।

यह भी पढ़ें: कौन है ये बाहुबली पप्पू कलानी? भाजपा के दुश्मन से एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने क्‍यों मिलाया हाथ

एकनाथ शिंदे ने विवाद की खबरों से हमेशा किया है इनकार

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स और विपक्षी दलों की ओर से किए जाने वाले दावे से इतर एकनाथ शिंदे ने हमेशा ही विवाद और तकरार के दावों को नकारा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी ऐसे दावों को मीडिया की अटकलबाजी करार दी है। हालांकि, महाराष्ट्र की राजनीति पिछले 5 सालों से लगातार उलटफेर से गुजर रही है। ऐसे में आने वाले कुछ महीने बहुत अहम हो सकते हैं और कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के फिर से बीजेपी के साथ जाने की खबरें भी चर्चा में हैं।

यह भी पढ़ें: CM फडणवीस की कैबिनेट मीटिंग में नहीं पहुंचे एकनाथ शिंदे और उनके करीबी नेता, क्‍या बिगाड़ेगे खेल?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+