उद्धव के बयान पर महाराष्ट्र डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया पलटवार, कहा- मणिपुर के लिए शाह काफी

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मणिपुर के लिए अमित शाह ही काफी हैं, पीएम की जरूरत नहीं।

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को घेरते हुए कहा था कि उनके पास अमेरिका जाने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है। इसी पर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वहां की स्थिति को संभालने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ही काफी हैं।

महाराष्ट्र के कराड में उद्धव ठाकरे का बिना नाम लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के एक नेता कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री के पास अमेरिका जाने का समय है, लेकिन, मणिपुर जाने का नहीं। मै उन्हें बताना चाहता हूं कि मणिपुर की स्थितियां संभालने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ही काफी हैं।

devendra fadnavis

इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री को अमेरिका के बजाय मणिपुर जाने की राय देने वाले खुद तो मातोश्री से मुंबई वरली नहीं जा सके।

बता दें कि शिवसेना के एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे ने 18 जून को कहा था कि प्रधानमंत्री को अमेरिका जाने का टाइम है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है। यही बात उन्होंने 19 जून को शिवसेना के स्थापना दिवस समारोह में कही थी।

पीएम मोदी इन दिनों तीन दिवसीय अमेरिकी दौरे पर थे। इसके बाद वो अपनी पहली राजकीय यात्रा के समापन के बाद मिस्त्र के काहिरा के लिए रवाना हो गए। अमेरिका दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के रोनाल्ड रीगन सेंटर में सामुदायिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+