Maharashtra: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किया Taiwan Expo India का शुभारंभ, जानिए इस बार क्या है खास?

Taiwan Expo India 2023: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोरेगांव के एक्जीबिशन सेंटर में ताइवान एक्सपो 2023 का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर ताइवान एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट काउंसिल (TAITRA) के चेयरमैन जेम्स सी.एफ. हुंग भी मौजूद रहे।

ताइवान एक्सपो इंडिया 2023 का यह छठां संस्करण है, जिसको NESCO प्रदर्शनी केंद्र में आयोजित किया गया है। यह एक्सपो 5 से 7 अक्टूबर तक चलेगा।

Taiwan Expo 2023

प्रदर्शन के शुभारंभ के बाद अपने संबोधन में डिप्टी सीएम फडणवीस ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ताइवान एक्सपो TAITRA द्वारा आयोजित सबसे बड़े आयोजनों में से एक है। उन्होंने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि 2018 और 2019 में हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दो सफल आयोजन करने के बाद पहली बार यह प्रदर्शनी दिल्ली के बाहर आयोजित की जा रहा है। उन्होंने इस आयोजन के लिए आयोजकों को मुंबई (महाराष्ट्र) चुनने के लिए धन्यवाद दिया।

अपने संबोधन में देवेंद्र फडणवीस ने कहा, जैसा कि आप सभी जानते हैं महाराष्ट्र भारतीय अर्थव्यवस्था का पावरहाउस है। महाराष्ट्र भारत की जीडीपी में 15 प्रतिशत से अधिक का योगदान देता है और भारत के निर्यात का 21 प्रतिशत हिस्सेदार है । महाराष्ट्र भारत के FDI में 29 प्रतिशत और औद्योगिक उत्पादन में 20 प्रतिशत का सहयोग करता है।

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस एक्सपो में मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट सिटी, चिकित्सा उपकरण, जीवन शैली उत्पाद, कृषि और ईवी जैसे क्षेत्रों से जुड़ी ताइवान की 90 कंपनियां शामिल हैं।

बता दें कि'भारत में ताइवान का अन्वेषण करें' की अवधारणा पर आधारित तीन दिवसीय एक्सपो (5 -7 अक्टूबर, 2023) ताइवान ब्रांडों के शीर्ष उत्पादों को प्रदर्शित करने और उन्हें भारतीय बाजार में पेश करने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही नए और मौजूदा ग्राहकों के साथ सुरक्षित नेटवर्किंग के अवसर को स्थापित करता है।

इस साल एक्सपो में स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग, स्मार्ट सिटी, स्मार्ट मेडिकल, स्मार्ट एग्रीकल्चर, स्मार्ट लाइफस्टाइल और ईवी जैसी प्रमुख श्रेणियों में 6 थीम, 7 मंडप प्रदर्शित होंगे। एक्सपो में प्रदर्शित किए जा रहे कुछ प्रमुख उत्पादों में अहमानी ईवी टेक्नोलॉजी कंपनी लिमिटेड से यूएवी, साइबर पावर सिस्टम्स, इंक. से बीयू यूपीएस सीरीज और टेको इलेक्ट्रिक एंड मशीनरी कंपनी लिमिटेड से ईवी पावर सिस्टम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+