महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे को बर्थडे की डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने दी बधाई

Eknath Shinde Birthday: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे का 9 फरवरी को अपना 50वां जन्‍मदिन मना है। इस अवसर पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीएम शिंदे को बधाई देने पहुंचे थे। डिप्‍टी सीएम ने सीएम शिंदे को शॉल ओढ़ाकर सम्‍मानित किया। डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने सोशल मी‍डिया पर सीएम शिंदे को बधाई देते हुए एक फोटो भी शेयर की है।

Devendra Fadnavis, Eknath Shinde,

इस फोटोज के साथ डिप्‍टी सीएम ने सीएम शिंदे को महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया है। उन्‍होंने लिखा महाराष्‍ट्र के लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं। आज मैंने उनके सीएम आवास पर जाकर शुभकामनाएं दी।

बता दें एकनाथ शिंदे आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं कर रहे हैं क्‍योंकि शिवसेना के उपनेता और पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के बेटे और मुंबई नगर निगम के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की कल गोली मार कर हत्‍या कर दी है।

शिवसैनिक की हत्‍या के बाद मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल रात ठाणे स्थित अपने निजी आवास पर लगी शुभदीप रोशनी बंद करने का भी आदेश दिया था। इसके अलावा शिवसेना के कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध किया कि उनके बर्थडे पर कोई आयोजन नहीं किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+