विपक्षी दलों की एकजुटता पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, कहा- परिवार को बचाने के लिए हो रहे एक

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी एकता को लेकर तंज कसा है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के एकजुट होने को लेकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि परिवारवाद वाली पार्टियां अपने परिवार के लोगों को सत्ता में लाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ये जो गठबंधन हो रहा है ये परिवार बचाओ का गठबंधन हो रहा है। सारी परिवारवादी पार्टियां एक साथ मिलकर अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं।

devendra fadnavis

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि मै तो ये देखकर अचम्भित हूं कि उद्धव ठाकरे हम पर रोज तंज कसते थे कि आप लोग महबूबा मुफ्ती के साथ गए। और आज वो महबूबा मुफ्ती के साथ बैठकर एलायंस करने की बात वहां कर रहे हैं।

Recommended Video

    विपक्षी दलों की एकजुटता पर देवेंद्र फडणवीस ने कसा तंज, कहा- परिवार को बचाने के लिए हो रहे एक

    पीएम मोदी की बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सभी पार्टियों को इस बात का अंदेशा है कि जिस समय पीएम मोदी चुनाव के लिए जाएंगे पूरा भारत उनके लिए पूरी ताकत से साथ खड़ा होगा। इसलिए ये विपक्षी दल अपनी परिवारवाद को सत्ता में लाने के लिए एक साथ खड़े हो रहे हैं। लेकिन, ऐसा ही प्रयास इन्होंने 2019 में भी किया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वैसा ही 2024 में भी इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है।

    लोकसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि लोग मोदी जी के साथ हैं। साथ ही मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए पिछली बार की तुलना में और ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में वापस आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+