Maharashtra: नासिक में बारिश और ओलावृष्टि से फसलें तबाह, CM Shinde ने किया निरीक्षण

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को नासिक जिले के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और किसानों को हुए नुकसान की समीक्षा की।

CM Shinde inspected Crops in Nashik

Rain in Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को नासिक में बारिश प्रभावित क्षेत्रों को दौरे पर रहे। उन्होंने सताना तालुका के ढोलबरे, निताने, बिजोत और अखतवाडे गांवों में फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम के साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

सोमवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने जिला पालक मंत्री दादा भुसे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सताना तालुका के ढोलबरे, निताने, बिजोत और अखतवाडे गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थिति को जानने के लिए किसानों बात भी की। इसके बाद उन्होंने फसल क्षति की समीक्षा की।

दरअसल, नासिक में बारिश से किसानों को क्षति की खबरों के बीच सीएम शिंदे का एक अयोध्या दौरा था। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने सीएम पर निशाना साधा। कहा गया की राज्य के किसान मौसम की मार झेल रहे हैं और मुख्यमंत्री राज्य बाहर दौरा करने में व्यस्त हैं। जिसके बाद सीएम शिंदे ने जिला पालक मंत्री दादा भुसे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सताना तालुका के ढोलबरे, निताने, बिजोत और अखतवाडे गांवों का दौरा किया।

नासिक में तेज हवाओं और ओलावृष्टि के साथ बेमौसम बारिश ने सिन्नर तालुका में चास, नंदुर शिंगोटे, चपड़गांव, नयागांव, नंदगांव तालुका में जलगाँव बुद्रुक, देवला तालुका में चिंचवे, कुंभारदे और सांगवी गाँव, लासलगाँव, थानगाँव, दापुर, डोडी, चपडगाँव सताना तालुका में प्रभावित हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि सीएम ने गांवों में प्याज, अंगूर और अनार की खेती को हुए नुकसान का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत की।

महाराष्ट्र के नासिक जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से किसानों को भारी क्षति हुई है। कई फसलों को नुकसान हुआ है। बेमौसम हुई इस वर्षा से जिन फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ उनमें प्याज, अंगूर और अनार की फसल शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि पिछले हफ्ते शुक्रवार और शनिवार को जमकर बारिश हुई। इसमें तेज बारिश में कई पेड़ क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ स्थानों पर विज्ञापन होर्डिंग और बिजली के तार टूट गए। इस बारिश से फलों के अलावा सब्जियों की फसल भी खराब हुई।

Recommended Video

    Zojila Tunnel का काम जोरों पर, Srinagar से Leh ladakh पहुंचना होगा आसान | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+