प्री-वेडिंग शूट के बाद बदला दुल्हन का मन, दे डाली मंगेतर के मौत की सुपारी! वजह जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

Crime Story: शादी एक ऐसा पल होता है, जिसका हर इंसान बेसब्री से इंतजार करता है। खासकर जब सगाई हो चुकी हो, प्री-वेडिंग शूट हो चुका हो, और रिश्तेदारों के बीच मिठाइयां बंट चुकी हों। लेकिन महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से आई एक चौंकाने वाली घटना ने इन सारी उम्मीदों को खून में रंग दिया।

20 साल की एक युवती, जो खुद शादी की तैयारियों में जुटी थी, उसने ही अपने मंगेतर की जान लेने की साजिश रची। वजह? उसका एक छुपा हुआ रिश्ता और शादी से बचने की सनकी कोशिश। मामला तब सामने आया जब शादी से चंद दिन पहले दूल्हे पर जानलेवा हमला हुआ और पुलिस जांच में ऐसा राज खुला, जिसे जानकर हर कोई सन्न रह गया।

Maharahtra Crime Story

साजिश में निकली मंगेतर ही शामिल

शुरुआत में सबको लगा कि यह एक आम आपराधिक मामला है, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई ने सबको चौंका दिया। हमला किसी और ने नहीं, खुद सागर की मंगेतर मयूरी ने करवाया था। इस खौफनाक साजिश में उसका 40 साल का प्रेमी और उसका चचेरा भाई भी शामिल थे।
ये भी पढ़ें: गजब बेइज्जती है! जूता चुराई रस्म में जीजू ने दिए ₹ 5000, साली ने कह दिया 'भिखारी', भड़का दूल्हा पहुंचा थाने

कैसे हुआ हमला?

27 फरवरी को सागर, मयूरी को उसके रिश्तेदार के घर छोड़ने गया था। वापसी में जब वह पुणे लौट रहा था, तभी खमगांव गांव के पास चार लोगों ने उसे रोककर लाठियों से पीटा। सागर को गंभीर चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हमलावरों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने शादी की, तो जान से हाथ धो बैठेगा।

धमकी भरे कॉल और पुलिस में शिकायत

सागर ने 1 मार्च को यवत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 21 और 22 फरवरी को उसे अनजान नंबर से धमकी भरे कॉल आए थे। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज व तकनीकी मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया।

चचेरा भाई बना बड़ा सुराग

गिरफ्तार युवक 19 साल का निकला, जो मयूरी का चचेरा भाई है। पूछताछ में उसने सब उगल दिया और बताया कि इस प्लान में चार और लोग शामिल थे, जिनमें मयूरी का प्रेमी भी था, जो श्रीगोंडा में एक गैरेज चलाता है। पुलिस ने दो दिन में बाकी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला अभी भी फरार है।

प्री-वेडिंग शूट के बाद मयूरी ने बदला रुख

पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी को सागर और मयूरी ने सासवड में प्री-वेडिंग शूट कराया था। इसके बाद मयूरी ने सागर से कहा कि वह शादी से मना कर दे। लेकिन जब सागर ने इनकार किया, तो मयूरी और उसके प्रेमी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

1.25 लाख रुपये में कराया हमला

जांच में सामने आया है कि मयूरी और उसके प्रेमी ने तीन लोगों को अहिल्यानगर से बुलाया और 1.25 लाख रुपये एडवांस देकर सागर पर हमला करवाया। हमला इतनी सफाई से किया गया कि शुरुआत में कोई मयूरी पर शक भी नहीं कर सका।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस ने सभी मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और फरार महिला की तलाश जारी है। यह मामला अब हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि क्या इससे पहले भी ऐसा कोई प्लान बनाया गया था।
ये भी पढ़ें: 'मैं प्योर वेज हूं', दो चम्मच खाने के बाद रोते-रोते बोलीं छाया शर्मा, नवरात्रि पर रेस्टोरेंट का 'बिरयानी कांड'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+