गजब बेइज्जती है! जूता चुराई रस्म में जीजू ने दिए ₹ 5000, साली ने कह दिया 'भिखारी', भड़का दूल्हा पहुंचा थाने
Bijnor News: शादी विवाह के माहौल में हंसी मजाक तो चलता है, लेकिन कभी-कभी कुछ बातें ऐसी भी हो जाती हैं, जो विवाद का कारण बन जाता है। ऐसा ही कुछ यूपी के बिजनौर से सामने आया हैं, जहां निकाह करने पहुंचे दूल्हे राजा को साली की कही बात इतनी नागवार गुजरी की, नौबत मार पिटाई के साथ-साथ थाने तक जा पहुंचा।
दरअसल, बिजनौर में शादी समारोह के दौरान जूता चुराई की रस्म में बवाल इतना बढ़ गया कि दूल्हन की तरफ से लोगों ने दूल्हे के कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया, उसकी पिटाई तक कर डाली। पूरा बवाल दूल्हे को 'भिखारी' कहने से पनपा और वो ही झगड़ा की वजह बना।

देहरादून से आया दूल्हा, बिजनौर में हुआ बवाल
जानकारी के मुताबिक देहरादून से दूल्हा साबिर अपनी बारात लेकर बिजनौर पहुंचा, जहां जूता चुराई की रस्म के दौरान दूल्हन की बहन (साली) ने जूता छिपाया और फिर जूतों के बदले 50 हजार रुपये की भारी भरकम मांग कर डाली। इसके बाद दूल्हे ने रस्म के नाम के 5 हजार रुपए दिए, जिसके बाद यहीं से बात बिगड़ना शुरू हो गई।
साली ने मांगे 50 हजार, 5 हजार देने पर बोला 'भिखारी'
बताया जा रहा है कि 5 हजार रुपए देना दुल्हन पक्ष के लोगों को पसंद नहीं आई। दूल्हे के अनुसार 5 हजार रुपये देने पर दुल्हन के परिजनों ने उसे 'भिखारी' कहा, जिसके बाद झगड़ा बढ़ गया। आरोप ये भी लगाया गया है कि दूल्हे को एक रूप में बंद कर दिया गया और उसके पिता सहित कई रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। साथ ही मारपीट भी की, जिसमें कई लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।
डंडों और मुक्कों से ताबड़तोड़ पीटा
आरोप है कि दुल्हन के भाई, ताऊ और उनके बेटे समेत बाहर से आए लोगों ने हाथापाई की। झगड़े की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने लेकर आई। जहां दूल्हे ने कहा कि उन पर डंडों और मुक्कों से ताबड़तोड़ हमला किया गया।
इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर समझौता कराया। इसके बाद विवाद शांत होने के बाद शादी की रस्में दोबारा शुरू करवाई गई। दूसरी तरफ दुल्हन के भाई का आरोप है कि दूल्हे के भाई ने कहा था कि 'तुम लोगों ने हमें कोई सोना नहीं दिया' जिसके बाद मामला बिगड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications