COVID19 : महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ कोरोना संक्रमित, Tweet करके दी जानकारी

मुंबई, 28 दिसंबर। महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा एकनाथ गायकवाड़ भी कोरोना संक्रमित निकली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके बताया वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने ट्वीट किया है कि 'मुझे आज पता चला कि मैं संक्रमित हो गई हूं, कल शाम पहली बार लक्षण महसूस होने के बाद मैंने COVID-19 का टेस्ट कराया, जो कि पॉजिटिव निकला है, हालांकि मेरे लक्षण अपेक्षाकृत हल्के हैं फिलहाल मैं ठीक हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है। जो लोग पिछले कुछ दिनों में मुझसे मिले हैं, वो सावधानी बरतें और अपना टेस्ट जरूर कराएं।'

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Derek O'Brien, Varsha Gaikwad कोरोना संक्रमित | Omicron | वनइंडिया हिंदी
    महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री गायकवाड़ कोरोना संक्रमित

    अगर पूरे देश की बात करें तो बीते 24 घंटों के दौरान 6,358 नए केस सामने आए हैं और 6,450 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में कुल सक्रिय मामले 75,456 हैं तो वहीं देश का रिकवरी दर 98.40% हो गया है।देश में कुल ओमिक्रोन के मामले 653 हो गए हैं जिनमें से 186 ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 167 मामले दर्ज किए गए, इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं।

    जरा सी भी ढिलाई ना दिखाई जाए

    देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट Omicron के बढ़ते केस के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को लिए निर्देश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि 31 जनवरी 2022 तक पूरे देश में COVID-19 प्रबंधन के राष्ट्रीय निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और जरा सी भी ढिलाई ना दिखाई जाए।

    परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत

    हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करते हुए कहा था कि ओमिक्रॉन को लेकर परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि 3 जनवरी 2022, से 15 से 18 साल के बच्चों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। इसके अलावा 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना वायरस वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज लगाई जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+