मुंबई में 18 से 45 साल के लोगों को सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों में ही लगेगी कोरोना वैक्सीन

मुंबई, 28 अप्रैल: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कहा है कि एक मई से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण के चरण में मुंबई में सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों में ही वैक्सीन दी जाएगी। बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार केवल 45 साल और उससे ऊपर के लोगों को वैक्सीन की डोज देगी। एक मई से 18 से 45 साल के लोगों को प्राइवेट अस्पतालों के वैक्सीनेशन सेंटर में ही टीका लगेगा। उन्होंने कहा कि बीएमसी ने रोजाना एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। मुंबई में बीएमसी 227 वार्ड में एक वैक्सीनेशन सेंटर शुरू करेगी।

corona Vaccine in mumbai, covid situation in india, Coronavirus, coronavirus vaccine, mumbai, bmc, maharashtra, कोरोना वायरस, मुंबई

इकबाल सिंह ने कहा कि मुंबई में 18 से 45 वर्ष की आयु के करीब 90 लाख लोग हैं। इन सभी को टीका लगाने के लिए 1.80 करोड़ खुराक की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर राज्य सरकार के साथ अभी और बैठकें होनी हैं। फिलहाल राज्य और बीएमसी के सेंटरों पर 45 साल से ज्यादा के लोगों को ही वैक्सीन दी जाएगी। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि एक मई से देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोग टीका लगवा केंगे। हालांकि वैक्सीन की कीमतों और राज्यों को वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर लगाकार कई तरह के सवाल बने हुए हैं।

महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने अहम ऐलान किया है कि एक मई से शुरू हो रहे 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण के दौरान सभी लोगों को मुफ्त में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। हालांकि महाराष्‍ट्र एक मई से यह अभियान शुरू होने पर संशय है, राज्‍य में इसके लिए वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक ही नहीं है।

महाराष्ट्र में कोरोना का सबसे ज्यादा असर है। मंगलवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 66,358 नए मामले सामने आए हैं और 895 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के 6,72,434 एक्टिव केस हैं। वहीं यहां कोरोना संक्रमण से मौत की दर 1.5 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+