मुंबई ने बनाया रिकॉर्ड, 100 फीसदी आबादी को दी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

मुंबई ने बनाया रिकॉर्ड, 100 फीसदी आबादी को वैक्सीन की पहली डोज

मुंबई, 13 नवंबर: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई ने कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत एक शानदार उपबल्धि हासिल की है। मुंबई ने शनिवार को अपनी 100 फीसदी योग्य आबादी (18 साल से ज्यादा के) को पहली खुराक दे दी है। देश में जनवरी में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम शुरू हुआ था, करीब ने दस महीने में मुंबई के स्वास्थ्यकर्मी अपनी व्यस्क आबादी को एक खुराक देने में कामयाब हुए हैं।

वैक्सीन

मुंबई में 18 साल से ज्यादा उम्र की आबादी 9,236,546 है। शनिवार को दोपहर तक शहर में 9,239,902 पहली खुराक दी जा चुकी है। मुंबई में कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक 5,983,452 को दी जा चुकी है जो व्यस्क आबादी का करीब 65 फीसदी है। 100 फीसदी सिंगल डोज कवरेज करने वाला मुंबई मेट्रो सिटी है। मुंबई ने 16 जनवरी को देश के बाकी हिस्सों के साथ-साथ वैक्सीन देने का काम शुरू किया था। उस वक्त मुंबई में 10 टीकाकरण केंद्र थे। शहर में वैक्सीन की भारी कमी भी लंबे समय तक रही लेकिन ये धीरे-धीरे खत्म हुई और केंद्र बढ़े। अब मुंबई में 462 सार्वजनिक और निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीके लग रहे हैं।

 वैक्सीन की पहली डोज

राज्य में 10 करोड़ से ज्यादा को टीका

महाराष्ट्र ने इसी हफ्ते 9 नवंबर को कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ डोज देने का रिकॉर्ड भी बनाया था। इसके लिए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों तो बधाई दी थी। भारत में वैक्सीनेशन के लिए योग्य 80 फीसदी लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। वहीं 38 फीसदी लोगों वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 नवंबर 90 फीसदी व्यस्क आबादी को वैक्सीन की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा है।

देश में 16 जनवरी को कोरोना टीका देने का काम शुरू किया गया था। पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन दी गई। इसके बाद 60 साल से ज्यादा और बीमार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अब देश में 18 साल से ज्यादा के सभी लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। देश में सबसे ज्यादा ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का इस्तेमाल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+