सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित महाराष्ट्र से राहत की खबर, नए मामलों की संख्या में बड़ी गिरावट
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: पूरा देश कोरोना वायरस संक्रमण से जूझ रहा है। नए मामलों हर रोज रिकॉर्ड संख्या में बढ़ रहे हैं। देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा कोरोना से प्रभावित राज्य है और सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। देश में जब मामले बढ़ रहे हैं तो महाराष्ट्र में मामले कम हुए हैं। काफी समय बाद महाराष्ट्र में कोरोना के नए केसों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है, जो निश्चित ही कुछ राहत देने वाली बात है। महाराष्ट्र में कई दिनों से 60 हजार से ज्यादा नए मामले हर रोज आ रहे थे लेकिन आज नए केस 50 हजार के नीचे आ गए हैं। यानी करीब 18 हजार केस घटे हैं।

24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48,700 नए मामले
सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48,700 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 524 लोगों की मौत इन 24 घंटे में हुई है। वहीं बीते 24 घंटे में 71,736 लोग कोरोना से ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक कुल 43,43,727 मामले आए हैं। जिसमें फिलहाल 6,74,770 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट् में अब तक 65,284 मरीजों की जान कोरोना से गई है।

महाराष्ट्र में आ रहे थे 60 हजार से ज्यादा केस
महाराष्ट्र में बीते कई दिनों से 60 हजार से ज्यादा नए केस आ रहे थे। रविवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 66,191 नए मामले सामने आए थे और 832 लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले शनिवार को राज्य में 67,160 नए मामले आए थे और 676 मौतें हुई थीं। आज 48,700 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं और 524 लोगों की मौत हुई है। मौतों और नए केस दोनों मोर्चों पर महाराष्ट्र के लिए राहत है।

मुंबई में भी घटे हैं केस
मुंबई में सोमवा को कोरोना के 3,876 नए केस आए हैं और 70 मौतें हुई हैं। ये बीते तीन हफ्ते में सबसे कम है। मुंबई में चार अप्रैल को रिकॉर्ड 11,163 केस मिले थे। 19 अप्रैल के बाद मुंबई में रोजाना कोरोना के लगभग 8 हजार मामले सामने आ रहे थे। बीते चार दिनों से मुंबई में नए केस काफी कम हो गए हैं। अब ये चार हजार के भीतर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications