मुंबई में कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, एक दिन में 9 हजार से अधिक नए मामले, 600 इमारतें सील

मुंबई। भारत कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना कर रहा है, हालात एकबार फिर पिछले साल की तरह बेकाबू होते दिख रहे हैं। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रदेश की राजधानी मुंबई में संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शनिवार को यहां पिछले 24 घंटे में 9 हजार से अधिक नए मरीज मिले जबकि इस दौरान 27 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कोरोना वायरस प्रसार पर काबू पाने के लिए अब महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन जैसे सख्त फैसले पर विचार कर रही है।

Coronavirus

Recommended Video

    Corona Crisis: आज से Pune में आंशिक Lockdown, लोगों को हो रही है परेशानी | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई में कोरोना वायरस ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, महामारी के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को मुंबई से रिकॉर्ड 9090 नए कोरोना मरीज मिले। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 27 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 5,322 लोग ठीक भी हुए, जिन्हें अस्पताल औ क्वारंटीन से डिस्चार्ज किया गया। शहर में अब तक कुल 62,187 एक्टिव केस हैं। कुल मौतों की बात करें तो अब तक मुंबई में 11,751 लोग दम तोड़ चुके हैं जबकि कुल 3,66,365 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना मामलों की बात करें तो महामारी ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, शनिवार को यहां पिछले 24 घंटे में 49,447 नए मामले सामने आए। इस दौरान 277 लोगों की मौत हुई और 37,821 लोगों ने कोविड-19 को मात दिया।

    महाराष्ट्र के अन्य जिलों का भी यही हाल है, कोरोना वायरस महामारी की वजह से सरकार को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं। शनिवार को पुणे में 12 घंटे का कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया तो मुंबई में 600 इमारतों को सील किया गया। यह कार्रवाई कोरोना वायरल नियमों का उल्लंघन करने के खिलाफ की गई है। पुणें में आज शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान ट्रैवल, रेस्तरां में डाइन इन, बार और वीकली मार्केट पर प्रतिबंध रहेगा। बढ़ते संक्रमण की वजह से धार्मिक स्थल और सिनेमा घर भी अगले 7 दिनों बंद रहेंगे।

    यह भी पढ़ें: बॉलीवुड पर कोरोना का साया, आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता कोरोना वायरस पॉजिटिव

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+