बॉलीवुड पर कोरोना का साया, आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता कोरोना वायरस पॉजिटिव
आदित्य नारायण ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखते हुए कहा- ये वक्त भी गुजर जाएगा...
मुंबई। देश में एक बार फिर पैर पसार रहे कोरोना वायरस का संकट महाराष्ट्र में लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं फिल्म नगरी मुंबई में आम लोगों के अलावा फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कोरोना वायरस की चपेट में आ रहे हैं। इस बीच शनिवार को बॉलीवुड से एक और बुरी खबर आई। मशहूर सिंगर आदित्य नारायण और उनकी पत्नी एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, मोनालिसा और कांची सिंह भी कोरोना वायरस के शिकार हो चुके हैं।
Recommended Video

आदित्य नारायण ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'सभी को हैलो। दुर्भाग्य से मेरी पत्नी श्वेता अग्रवाल और मैं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं, हम दोनों फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं। कृपया आप सभी लोग सुरक्षित रहिए, कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करिए और हमारे लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए। यह वक्त भी गुजर जाएगा।'
पिछले साल दिसंबर में हुई थी आदित्य और श्वेता की शादी
आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी हुई थी। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दोनों की शादी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। आदित्य और श्वेता अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों की मुलाकात साल 2010 में फिल्म शापित के सेट पर हुई थी, जिसके बाद आदित्य और श्वेता ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। एक्टिंग और सिंगिंग के अलावा आदित्य नारायण रिएलिटी शो सारेगामापा चैलेंज, राइजिंग स्टार 3 और एंटरटेनमेंट की रात को भी होस्ट कर चुके हैं। आदित्य नारायण इन दिनों इंडियय आइडल सीजन 12 को होस्ट कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications