Corona Updates: महाराष्ट्र में बेकाबू कोरोना की रफ्तार, 949 नए मामले, 6 की मौत
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर यहां कोरोना संक्रमण की वजह से हुई मौतों के आंकड़ें डराने वाले हैं।

Maharashtra Corona Updates: महाराष्ट्र समेत देश के कई शहरों में पिछ दो सप्ताह के भीतर कोरोन के मामले जिस रफ्तार से बढ़ रहे हैं, उससे एक बार फिर महामारी की आशंका बढ़ी है। महाराष्ट्र में पिछले चौबीस घंटे के भीतर 6 कोरोना मरीजों की मौत हो गई, जबकि यहां 949 नए मामले दर्ज किए गए।
देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामले अब डराने लगे हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 6 मौतों ने आशंका बढ़ा दी है। महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6118 पहुंच गई है। इस दौरान राज्य में 912 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे।
राज्य में 15313 सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के जो मामले सामने आए हैं उनमें कोरोना वैरिएंट XBB.1.16 से संक्रमित सबसे अधिक मरीज पाए हैं। पिछले 24 घंटे में हुई 6 मौतों में 4 XBB.1.16 से संक्रमण के मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी कोरोना अपडेट के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से महाराष्ट्र में अब तक कोरोना संक्रमण से 68 मौतें हो चुकी हैं। इनमें 73.53% मामले ऐसें हैं जिनमें 60 वर्ष या फिर उससे अधिक उम्र के मरीजों की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications