महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा सारा पिछला रिकार्ड, 24 घंटे में दर्ज हुए 36,902 कोरोना पॉजटिव केस
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोनोवायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 36,902 नए कोरोना पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं। कोरोना के एक दिन में दर्ज होने वाले मामालों शुक्रवार को पिछले साल महामारी शुरू होने के बाद से सारे रिकार्ड ब्रेक हो गए हैं। आज एक दिन में सबसे ज्यादा केस दर्ज हुए है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अधिकारियों को निर्देश दिए बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए रविवार, 28 मार्च की रात से कर्फ्यू लगाया गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, नए कोविड -19 मामलों के साथ, राज्य की टैली 26,37,735 है और एक ही दिन में 112 मौतें हुई हैं। पिछले 24 घंटों में 17,019 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब राज्य में 23,00,056 लोग ठीक हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोनावायरस बीमारी के सक्रिय मामले 282,451 हैं।
मुंबई में साढ़े पांच हजार से अधिक दर्ज हुए नए कोरोना पॉजिटिव केस
बुलेटिन के अनुसार, देश की राजधानी मुंबई में 5513 नए कोरोना पॉजिटिव मामले और 10 लोगों की मौत रिपोर्ट की गई है। देश में वायरल बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य गुरुवार को 35,952 कोरोनावायरस संक्रमण दर्ज किया गया। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ठाकरे ने लोगों को कोविड -19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करने पर कड़े प्रतिबंधों की चेतावनी दी। ठाकरे ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "मैं लॉकडाउन लगाने की इच्छा नहीं करता हूं। लेकिन कोरोनोवायरस रोगियों की संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के कम होने की संभावना है।"












Click it and Unblock the Notifications