Congress rally:आज नागपुर से कांग्रेस फूंकेगी 2024 का चुनावी बिगुल, सोनिया-राहुल और खड़गे पहुंचे BJP के गढ़ में

Congress Nagpur Rally: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक विशाल रैली के जरिये अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर 'हैं तैयार हम' की थीम रैली का आयोजन किया है।

कांग्रेस की इस महा रैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस ने रैली के लिए नागपुर चुना है। यहां आरएसएस का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल दीक्षाभूमि है, जहां डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था।

Congress Nagpur Rally sonia gandhi rahul address Hain Tayyar Hum rally 2024 Lok Sabha Elections

आपको बता दें कि, बुधवार को राहुल गांधी की अपनी 'भारत न्याय यात्रा' का ऐलान किया था। जो मणिपुर से शुरू होकर मुंबई तक जाने वाली है। इस घोषणा के अगले दिन यानी गुरुवार को राहुल गांधी नागपुर में रैली को संबोधित करने वाले है। इसलिए जहां रैली हो रही है, उस मैदान का नाम 'भारत जोड़ो ग्राउंड' रखा गया है। यह मैदान दिघोरी नाका एरिया है, जहां रैली होने जा रही है।

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा है कि पार्टी का मकसद बदलाव का संदेश देना है, ताकि बीजेपी को केंद्र से हटाया जा सके। ये देश के लोगों के लिए ऐतिहासिक मौका होने वाला है। उन्होंने कहा कि आपातकाल के बाद (तत्कालीन प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी ने नागपुर में जनसभा की थी, और कांग्रेस को विदर्भ की सभी सीटों पर जीत मिली थी । कांग्रेस नेता ने कहा कि इतिहास अपने आपको दोहरायगा और देश में एक बड़ा परिवर्तन होगा।

नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने कहा कि अगले साल होने वाले चुनाव के लिए पार्टी राजनीतिक बिगुल बजाएगी। वहीं पार्टी नेताओं का कहना है कि 'हैं तैयार हम' महारैली में लाखों लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता हिस्सा लेने वाले हैं। बता दें कि राहुल गांधी अपनी रैलियों में सबसे अधिक हमलावर आरएसएस की विचारधारा को लेकर रहते हैं। ऐसे में वह नागपुर में रैली कर यह संदेश देना चाहेंगे कि, वह उसके गढ़ में चुनौती देने आए हैं।

यही नहीं नागपुर में महारैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी महासचिवों और सभी प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+