'अजित पवार के एनडीए में जाने से कांग्रेस को नहीं पडे़गा फर्क', महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण का बड़ा बयान
Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी दल के अंदर बड़ी टूट देखने को मिली है। एनसीपी चीफ शरद पवार के भतीजे और पार्टी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने अन्य नेताओं के साथ महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार को अपना समर्थन दे दिया। जिसके बाद लगातार अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर हमलावर हैं।
अजित पवार ने रविवार को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 8 अन्य नेताओं ने भी सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मंत्री पद की शपथ ली।

'कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'
अजित पवार का ऐसे पार्टी के नेताओं के साथ बीजेपी में जाना महाविकास अघाड़ी गठबंधन के लिए बड़ा झटका माना रहा है, हालांकि अब महाराष्ट्र कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण से जब इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
हमारा गठबंधन अभी भी- चव्हाण
अपने बयान में अशोक चव्हाण ने कहा कि अजित पवार के जाने से कांग्रेस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, इसमें कोई सवाल ही नहीं है कि हम अभी भी विपक्ष में हैं, उद्धव ठाकरे गुट और एनसीपी के साथ हमारा गठबंधन अभी भी जारी है।
अशोक चव्हाण ने कहा कि आज भी हम विपक्ष में हैं। कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) का गठबंधन अभी भी जारी है। NCP में शरद पवार के साथ कितने लोग हैं, इस बारे में हमें जानकारी नहीं है। अब शरद पवार को तय करना है कि उनके साथ जितने विधायक हैं, वे क्या चाहते है....हमारा गठबंधन जारी है।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष का बयान
इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने नागपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा केंद्र में बैठकर शक्ति का इस्तेमाल कैसे करती है, ये स्पष्ट हो चुका है। आज महाराष्ट्र में जो तमाशा भाजपा ने बनाया है, भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी का भी घर तोड़ सकती है।
महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल का बयान
महाराष्ट्र NCP अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि हमारी पार्टी के कुछ नेता MLA अब वहां जाकर शपथ लिया और अब वे मंत्री हो गए हैं। यह हमारी नीति नहीं थी। महाराष्ट्र में कांग्रेस, शिवसेना और NCP का जो गठबंधन है हमारी नीति उसमें रहने की है। जो लोग गए हैं उन्होंने पार्टी के खिलाफ निर्णय लिया है। 5 जुलाई को शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र जिले के सभी कार्यकर्ता और नेती की बैठक होगी।












Click it and Unblock the Notifications