Good news: महाराष्ट्र सीएम शिंदे ने "मुख्यमंत्री माझी लड़की बहना योजना" की बढ़ाई गई उम्र की सीमा
Majhi Ladki Bhmin Yojana 2024: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री माझी लड़की बहना योजना की शुरूआत 1 जुलाई से शुरू की है। इस योजना के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री शिंदे ने एक और बड़ा ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को इस योजना के तहत महिलाओं की उम्र सीमा को बढ़ा दिया है। सीएम शिंदे ने बताया राज्य सरकार की महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता योजना, मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए आयु सीमा को बढ़ा दिया है।

बता दें माझी लड़की बहन योजना की घोषणा जब की गई थी तो महिलाओं की उम्र की सीमा 21 से 60 वर्ष निर्धारति की गई थी।
वहीं मंगलवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया कि माझी लड़की बहना योजना की आयु सीमा को बढ़ाकर 65 वर्ष कर दिया गया है। यानी अब 21 से 65 वर्ष तक महिलाओं को इस योजना के तहत लाभान्वित हो सकेंगी।
इसके साथ ही सीएम शिंदे ने विधानसभा में चर्चा के दौरान बताया कि जिन महिलाओं के परिवार के पास सरकारी जमीन है, उनसे संबंधित शर्त हटा दी गई है।
ये भी पढ़ें- Majhi Ladki Bahin Yojana: माझी लड़की बहन योजना के लिए अप्लाई करने के लिए जानें क्या-क्या दस्तावेज है जरूरी












Click it and Unblock the Notifications