महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने बताया "माझी लाडली बहना योजना" के तहत महिलाओं को कब और कैसे मिलेगा 1500 रुपये
Meri Ladli behna Yojana: महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा के मानसून सत्र में अंतरिम बजट 2024 पेश किया। जिसमें महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना' मेरी लाडली बहना योजना लॉन्च की है।
महिलाओं को मिलेगा 1500 रुपये
इस योजना का ऐलान करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा जैसे केंद्र सरकार ने महिलाओं का सम्मान किया है वैसे हमारी राज्य सरकार ने भी मेरी लाडली बहन योजना शुरू की है।उन्होंने बताया इस योजना के तहत महिलाओं को उनके अकाउंट में सीधे हर महीने 1500 रुपये सरकार की ओर से जमा कर दिया जाएगा।

सीएम ने बताया कब से शुरू होगी ये योजना
सीएम ने बताया इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए हर साल 46 हजार करोड़ रुपये का फंड सरकार उपलब्ध करवाएगी। यह योजना महिलाओं के लिए शुरू की गई ये योजना राज्यभर में जुलाई 2024 से लागू होगी।
जानें क्या है योजना का उद्देश्य
सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा इस योजना को लागू करने का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाना है। सीएम शिंदे ने कहा इससे महिलाओं को काफी मदद मिलेगी। महाराष्ट्र सरकार ने कहा नारी परिवार की शक्ति होती हैं, कई महिलाएं जो अकेले अपना घर चला रही हैं उन्हें इस धनराशि से मदद मिलेगी।
इसके साथ ही सीएम एनकाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना भी बनाई है उसमें उन्हें साल में 3 गैस सिलेंडर मुफ्त में मिलेगा। सीएम शिंदे ने कहा हमने कई योजना महिलाओं के लिए शुरू की है ताकि उनका सम्मान बढ़े।












Click it and Unblock the Notifications