एकनाथ शिंदे सरकार पर रैपर ने गाया अपमानजनक गाना, मानहानि का केस दर्ज

मराठी सिंगर राज मुंगासे पर महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की साजिश में केस दर्ज किया गया है।

maharashtra police

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की पुलिस ने एक मराठी रैपर (सिंगर) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने रैपर को सीएम एकनाथ शिंदे की सरकार को बदनाम करने और मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।

दरअसल मामला ये है कि ठाणे के अंबरनाथ में शिवसेना के एक कार्यकर्ता ने रैपर राज मुंगासे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनका आरोप है कि मराठी सिंगर ने गाने के माध्यम से एकनाथ शिंदे की सरकार को बदनाम करने की कोशिश की है।

पुलिस ने रैपर राज मुंगासे के खिलाफ आईपीसी की धारा 501 (मानहानि), 504 ( शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान) और 505 (2) (वर्गों के बीच दुश्मनी पैदा करने वाले) के तहत मामला दर्ज किया है।

हालांकि इस मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि राज मुंगासे छत्रपति संभाजी नगर का रहने वाला है। साथ ही उसने यूट्यूब पर ये गाना 25 मार्च को पोस्ट किया था। जिसके बाद उस पर ये प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार ने Ola Uber एग्रीगेटर्स के लिए गठित की टीम, रखेगी इन बिंदुओ पर नजर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+