BMC Election Result 2026: कौन है BMC चुनाव का सबसे अमीर उम्मीदवार? संपत्ति जान होश उड़ जाएंगे
BMC Election Result 2026: बीएमसी चुनाव 2026 के नतीजे बेहद दिलचस्प हैं। बीजेपी को यहां बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि उद्धव ठाकरे को झटका लगा है। एनसीपी (शरद पवार) के लिए भी नतीजे निराशाजनक हैं। इस चुनाव में कई हाई प्रोफाइल कैंडिडेट्स भी चर्चा में हैं। इसमें सबसे अमीर कैंडिडेट मकरंद नार्वेकर भी शामिल हैं। फिलहाल वह वोटों की गणना में आगे चल रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार अपनी 124.4 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर सुर्खियों में हैं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का बजट हजारों करोड़ रुपये का होता है और शहर के विकास से जुड़े बड़े फैसले इसी संस्था के जरिए लिए जाते हैं। ऐसे में बीएमसी चुनाव को मुंबई की राजनीति का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव माना जाता है।

Makarand Narvekar Net Worth: 124 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं
- मकरंद नार्वेकर वार्ड नंबर 226 से चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका लगातार तीसरा बीएमसी चुनाव है। वे महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के छोटे भाई हैं और उनकी उम्र 47 वर्ष है। पहले भी दो बार पार्षद रहे हैं।
- चुनावी हलफनामे के अनुसार, मकरंद नार्वेकर ने कुल 124.4 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। बीएमसी चुनाव 2026 के सबसे अमीर उम्मीदवारों में शामिल हो गए हैं।
- अगर उनकी संपत्ति के आंकड़ों पर नजर डालें तो बढ़ोतरी चौंकाने वाली है। साल 2012 में उनकी कुल संपत्ति 3.67 करोड़ रुपये थी, जो 2017 में बढ़कर 6.32 करोड़ रुपये हो गई।
- 2026 में यह आंकड़ा सीधे 124 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी महज 14 वर्षों में उनकी संपत्ति में करीब 1900 फीसदी का इजाफा हुआ है।
BMC Election Results 2026: नार्वेकर के पास प्लॉट से लेकर कृषि भूमि तक
हलफनामे के मुताबिक, मकरंद नार्वेकर की चल संपत्ति 32.14 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 92.32 करोड़ रुपये है। उन पर 16.68 करोड़ रुपये की देनदारियां भी दर्ज हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में उनकी कुल आय 2.77 करोड़ रुपये बताई गई है। उनकी अचल संपत्ति में रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में स्थित है। अक्टूबर 2022 से नवंबर 2025 के बीच उन्होंने अलीबाग में 27 कृषि भूमि प्लॉट खरीदे हैं। हाल के वर्षों में अलीबाग हाई-वैल्यू रियल एस्टेट क्षेत्र के रूप में उभरा है, जिससे जमीन की कीमतों में तेजी आई है।
कोलाबा में आलीशान फ्लैट के मालिक
इसके अलावा, उन्होंने अक्टूबर 2021 में दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में 7.99 करोड़ रुपये का एक फ्लैट भी खरीदा था। कोलाबा मुंबई के सबसे महंगे और प्रतिष्ठित इलाकों में गिना जाता है। नार्वेकर परिवार की कुल संपत्ति में 2017 के बाद हुए बड़े इजाफे ने राजनीतिक गलियारों में सवाल और चर्चाएं तेज कर दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications