BMC election: 'हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी', अन्नामलाई का राज ठाकरे ने उड़ाया मजाक,भड़के BJP नेता ने दिया करारा जवाब
BMC election: मुंबई में 15 जनवरी को बृहद महानगरपालिका चुनाव (BMC) है। इस बार मुंबई में हो रहे बीएमसी चुनाव में महायुति गठबंधन में शामिल भाजपा और शिवसेना साथ लड़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर राज ठाकरे की MNS और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरे हैं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और भाजपा नेता के. अन्नामलाई का मजाक उड़ाते हुए अन्नामलाई को अपमानजनक रूप से 'रसमलाई' कहकर संबोधित किया। उनके इस विवादास्पद बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया घमासान छेड़ दिया है, जिसकी चौतरफा निंदा की जा रही है। सहीं राज ठाकरे ने 'रसमलाई' टिप्पणी और एमएनएस कार्यकर्ताओं की धमकियों पर अन्नामलाई ने पलटवार करते हुए चेतावनी दी है।

'हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी' राज ठाकरे ने अन्नामलाई का उड़ाया मजाक
MNS प्रमुख ने बीएमसी चुनावों के मद्देनजर एक रैली में राज ठाकरे ने अन्नामलाई पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें व्यंग्यात्मक रूप से 'रसमलाई' कहा। उन्होंने अन्नामलाई के मुंबई को 'अंतर्राष्ट्रीय शहर' बताने वाले कथित बयान का जिक्र करते हुए पूछा, "एक रसमलाई तमिलनाडु से आई थी... तुम्हारा यहां क्या कनेक्शन है जो आए, हटाओ लुंगी बजाओ पुंगी।"
अन्नामलाई ने राज ठाकरे को दिया करारा जवाब
राज ठाकरे के विवादित बयानों के तुरंत बाद, चेन्नई में भाजपा नेता अन्नामलाई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर करारा पलटवार किया। अन्नामलाई ने तीखे शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "'आदित्य ठाकरे और राज ठाकरे मुझे धमकाने वाले कौन होते हैं? मुझे किसान का बेटा होने पर गर्व है।' उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इन सभाों का एकमात्र उद्देश्य उन्हें अपमानित करना था, और उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि वह इतने अधिक महत्वपूर्ण कब बन गए।"
अन्नामलाई ने ललकारा- 'मैं मुंबई आ रहा, काटिए मेरे पैर'
अन्नामलाई ने दावा किया कि उन्हें लगातार कई धमकियां मिल रही हैं, यहां तक कि मुंबई आने पर उनके पैर काटने तक की चेतावनी भी दी गई है। इन धमकियों का जिक्र करते हुए उन्होंने चुनौती दी, "'कुछ लोगों ने लिखा है कि अगर मैं मुंबई आया तो वे मेरे पैर काट देंगे। मैं मुंबई आऊंगा - मेरे पैर काटने की कोशिश करो।' मैं ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। अपने विरोधियों को 'सरासर अज्ञानी' बताते हुए अन्नामलाई ने तर्क दिया, "अगर मैं कहूं कि मुंबई विश्व स्तरीय शहर है, तो क्या इसका मतलब यह है कि इसे महाराष्ट्रियों ने नहीं बनाया?"
अन्नामलाई ने एमएनएस समर्थकों की धमकियों को 'अज्ञानता' बताया। उनका तर्क था कि डरने वाले व्यक्ति गांव में ही रहते हैं। उन्होंने मुंबई को 'वैश्विक शहर' कहकर स्पष्ट किया कि बयानों का गलत अर्थ निकाला जा रहा है।
राज ठाकरे ने गौतम अडानी पर भी साधा था निशाना
बता दें विवाद सिर्फ अन्नामलाई तक सीमित नहीं रहा। राज ठाकरे ने उद्योगपति गौतम अडानी को भी निशाना साधा। एक नक्शा दिखाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में सिर्फ बिजनेसमैन गौतम अडानी ही अमीर हुए हैं।
मुंबई भाजपा प्रमुख अमित साटम ने पलटवार करते हुए राज ठाकरे और अडानी की एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। साटम ने ठाकरे के इस रुख को "शर्म और पाखंड की पराकाष्ठा" बताया। भाजपा का तर्क है कि ठाकरे एक तरफ अडानी से मिलते हैं, दूसरी तरफ उन पर आरोप लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications