Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BMC Election 2025: राज ठाकरे ने नए साल के संदेश में कह दी बड़ी बात, BMC चुनाव के लिए चल दिया दांव?

BMC Election 2025: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने नए साल के संदेश में बहुत बड़ा सियासी संदेश देने की कोशिश की है। एक तरह से उन्होंने महाराष्ट्र के मतदाताओं पर विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की मिट्टी पलीद करने के लिए खीझ भी निकाली है, तो लगे हाथ आने वाले बीएमसी चुनाव (BMC Election) के लिए फिर से मराठी कार्ड चलने की भी कोशिश की है।

बुधवार को अपने नए साल के संदेश में एमएनएस चीफ राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए तो उनकी पार्टी को खोजते हैं, लेकिन चुनावों में उन्हें वोट देते वक्त कन्नी काट लेते हैं।

bmc election 2025

BMC Election 2025: राज ठाकरे ने चल दिया मराठी कार्ड

ठाकरे ने कहा है कि 25 वर्षों में मुंबई में बदलाव होने के बावजूद रोजगार के अवसरों को लेकर मराठी लोग अभी भी खुद को 'असुरक्षित' महसूस करते हैं। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में कहा है, 'युवाओं को काम नहीं मिलता है, लेकिन उसी समय जो लोग राज्य के बाहर से आते हैं, उनके लिए रोजगार की संभावानाएं मौजूद रहती हैं।'

इसे भी पढ़ें- Delhi Chunav 2025: दिल्ली की वो 15 सीटें जहां फ्लोटिंग वोटर तय करेंगे नतीजे, AAP की क्यों बढ़ी चुनौती?

BMC Election 2025: लोग समस्या के लिए एमएनएस को खोजते हैं, लेकिन वोट देते वक्त भूल जाते हैं- राज ठाकरे

एमएनएस प्रमुख का कहना है, 'बेरोजगार की जाति नहीं होती, लेकिन उन्हें जाति का एहसास कराया जाता है और वे जातियों के बीच लड़ाई भड़काते हैं। किसानों से लेकर गरीबों तक सभी तरह के कामगारों का जीवन महंगाई की वजह से बर्बाद हो रहा है। और ऐसे समय में हर दूसरी समस्या के लिए लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की खोज करते हैं, लेकिन वोट देते समय पार्टी को भूल जाते हैं।'

BMC Election 2025: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में एमएनएस का नहीं खुला खाता

दरअसल, 2024 के नवंबर में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एमएनएस ने एनडीए से अलग रहते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया और 288 सीटों में से 125 पर उम्मीदवार उतारे।

लेकिन, पार्टी का खाता तो नहीं ही खुला, मात्र 1.55% वोट जुटा सकी। पार्टी का अबतक का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। क्योंकि, 2014 और 2019 में वह एक-एक सीट जीती थी। जबकि, 2009 के विधानसभा चुनाव में उसे 13 सीटें मिली थीं।

राज ठाकरे के सियासी भविष्य पर सबसे बड़ी मार तो ये पड़ी की उन्होंने अपने बेटे अमित ठाकरे को पहली बार चुनाव लड़ाया और वे भी मुंबई की माहिम सीट पर न सिर्फ वे चुनाव हार गए, बल्कि तीसरे स्थान पर रहे। इन नतीजों को ठाकरे ने 'अविश्वसनीय' बताया।

BMC Election 2025: राज ठाकरे के सामने पार्टी का दर्जा और चुनाव निशान बचाने का संकट

राज ठाकरे की महाराष्ट्र के मतदाताओं पर बौखलाहट की वजह तो यह लग रही है कि उनकी एमएनएस को राज्य स्तरीय पार्टी का दर्जा और चुनाव निशान बचाने का संकट सामने आ चुका है। एक राजनीतिक विश्लेषक मृणालिनी नानीवाडेकर ने अंग्रेजी अखबार एचटी से कहा है, 'भारतीय चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक अगर किसी पार्टी को शून्य से एक सीट मिलती है तो उसे पार्टी का दर्जा और निशान बचाए रखने के लिए कम से कम 8% वोट लाना होता है, अगर दो सीट जीतती है तो 6% वोट लाना आवश्यक है और तीन सीट जीतती है तो 3% वोट लाना जरूरी है।'

BMC Election 2025: राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के लिए चला दांव?

दरअसल, राज ठाकरे की अगली उम्मीद अब बीएमसी चुनाव पर टिकी हुई है। आने वाले कुछ महीनों में यह चुनाव भी होने की संभावना है। एमएनएस ने जो 125 उम्मीदवार उतारे थे, उनमें से 30 अकेले मुंबई (मुंबई में कुल 36 सीट) की सीटों पर आजमाए गए थे।

इसे भी पढ़ें- "मैं तो बदला चुका रहा हूं", महाराष्‍ट्र सीएम से डिप्‍टी सीएम बनाए जाने पर एकनाथ शिंदे ने दिया बड़ा बयान

इन सीटों में से आइलैंड सिटी में एमएनएस का वोट शेयर 10% और उपनगरीय इलाकों में 6% रहा है। मुंबई की 10 सीटों पर एमएनएस को जितने वोट मिले हैं,उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशियों की जीत के मार्जिन से ज्यादा हैं। ऐसे में बीएमसी चुनाव में अभी भी राज अपने लिए संभावनाएं देख रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+